शादी समारोह में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में एक युवक की गई जान
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

शादी समारोह में गाड़ी खड़ी करने के विवाद में एक युवक की गई जान

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा बाजार गांव में रविवार रात एक शादी समारोह के दौरान हुए विवाद में 23 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है।


पुलिस के अनुसार, इस संबंध में उन्हें तहरीर भी मिली है। यह घटना बेल्थरा बाजार गांव में जोगिंदर राम की पुत्री पूनम की शादी के दौरान हुई। मनियर क्षेत्र के बिजलीपुर गांव से बारात आई थी। रात में घराती पक्ष के लोग सड़क किनारे हनुमान मंदिर के पास बारात के स्वागत के लिए खड़े थे।


इसी दौरान बारात की ओर से एक तेज रफ्तार बोलेरो वहां पहुंची और लोगों के पास अचानक ब्रेक लगा दिया। इस पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।


आरोप है कि बोलेरो में सवार युवक इस टिप्पणी से नाराज हो गए और उन्होंने घराती पक्ष के लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान लड़की पक्ष के कई लोगों के साथ हाथापाई हुई।


मृतक प्रिंस देव के पिता अशोक ने आरोप लगाया है कि बोलेरो में सवार लोग लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे। उन्होंने बताया कि उनके बड़े बेटे दिलीप के साथ मारपीट की जा रही थी।


अशोक के अनुसार, प्रिंस दिलीप को बचाने के लिए आगे बढ़ा, लेकिन उसे रोक दिया गया। पिता का आरोप है कि हमलावरों ने प्रिंस के साथ मारपीट की और गमछे से उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। रात करीब 12 बजे प्रिंस को सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies