प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी)। मनियर थाना क्षेत्र के छितौनी गांव में नोजा कान्वेंट स्कूल के पास सोमवार को मनियर बलिया मार्ग पर सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। व्यक्ति की पहचान सुरेंद्र पांडेय उम्र 30 वर्ष पुत्र रामबचन पांडेय निवासी रिगवन थाना मनियर के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार सुरेंद्र पांडेय किसी कार्य वर्ष सोमवार को 10:30 बजे बलिया के तरफ जा रहे थे कि नीलगाय सड़क पर आ गई। जिससे टकराकर वह बुरी तरह चोटिल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने मनियर पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 108 नंबर एंबुलेंस को सूचना दी गई लेकिन वह समय पर नहीं पहुंची। थाना प्रभारी ने घायल को पुलिस की गाड़ी में डालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल बलिया भेज दिया गया। बताया जा रहा है कि मृतक सुरेंद्र पांडेय की शादी नहीं हुई थी। उनके एक भाई हरेंद्र पांडेय का परिवार एवं पिता राम बच्चन पांडेय मौजूद है। मां का पहले ही देहांत हो चुका है।
