बाढ़ आपदा पर आधारित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन जनपद के विभिन्न चयनित स्थलों पर 11 जून को
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बाढ़ आपदा पर आधारित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन जनपद के विभिन्न चयनित स्थलों पर 11 जून को

 

बाढ़ आपदा पर आधारित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन जनपद के विभिन्न चयनित स्थलों पर 11 जून को


     अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) श्रीमती विनीता सिंह ने बताया है कि बाढ़ आपदा पर आधारित राज्य स्तरीय मॉक एक्सरसाइज का आयोजन जनपद में सदर तहसील के अन्तर्गत वीआईपी घाट, संगम, धुस्सा घाट एवं किला घाट, तहसील सोरांव में फाफामऊ, तहसील फूलपुर में-झूंसी, तहसील बारा में-कंजासा, तहसील करछना में अरैल, तहसील हण्डिया में जीजीआईसी सैदाबाद तथा तहसील मेजा के ग्राम समहन में दिनांक 11.06.2026 को प्रातः 09ः00 बजे से किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया है कि उक्त स्थानों पर मॉक एक्सरसाइज को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने हेतु सम्बंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।


     मॉकड्रिल में नाव पलटना व डूबते हुए व्यक्ति को बचाना तथा मेडिकल कैम्प की स्थापना, अतिवृष्टि के कारण फंसे हुए व्यक्ति की खोज एवं बचाव तथा प्रभावित व्यक्ति को शरणालय में लाना, बाढ़ प्रभावित या जल प्लावन के कारण गांव खाली कराकर ऊंचे स्थान/शिविर में ले जाना, अग्निकांड से बचाव, बाढ़ राहत शरणालय का संचालन तथा पूर्ण व्यवस्थायें कराया जाना, डूबते हुए व्यक्ति को बचाना, नदियों द्वारा कटान सम्बंधी, पशु शिविर तथा भ्रामक सूचना एवं अफवाह नियंत्रित करने जैसी विभिन्न गतिविधियां मॉकड्रिल के माध्यम से की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies