मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न

 


मा0 मंत्री श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी की अध्यक्षता में विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक सम्पन्न


*अभियान चलाकर अवैध मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले एवं उसका प्रयोग करने वालो के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश*


*सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा से कराये मुक्त*


*मा0 मंत्री जी ने अवैध खनन के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्रवाई प्रभावी ढंग से किए जाने के दिए निर्देश*


*सभी सम्बंधित अधिकारी सरकार की योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को कराये लाभान्वित*


*3 एवं 5 साल से अधिक राजस्व विभाग से सम्बंधित लम्बित वादों एवं अन्य प्रकरणों को अभियान चलाकर निस्तारित कराये जाने के दिए निर्देश*


*विद्युत बिल से सम्बंधित शिकातयों का शीघ्रता से निस्तारण सुनिश्चित करने के विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश*


*प्रयागराज 29 जून।*


मा0 मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एन0आर0आई0 एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग, उत्तर प्रदेश श्री नन्द गोपाल गुप्ता नंदी जी की अध्यक्षता में सोमवार को सर्किट हाउस के सभागार में विकास कार्यों, राजस्व एवं कानून व्यवस्था एवं उनके द्वारा संदर्भित पत्रों के निस्तारण की समीक्षा करते हुए सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है।


मा0 मंत्री जी ने कानून व्यवस्था की समीक्षा में लम्बित प्रकरणों की विवेचना समय से किए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि गम्भीर वादों के निस्तारण में प्रभावी कार्रवाई की जाये, जिससे कि समय से निस्तारण हो सके। मा0 मंत्री जी ने कहा कि 112 के लिए जो रिस्पांश समय निर्धारित है, उस निर्धारित समय में अवश्य पहुंचे। मा0 मंत्री जी ने अवैध रूप से मादक पदार्थों की बिक्री करने वाले एवं प्रयोग करने वालो के विरूद्ध अभियान चलाकर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा करने वालो के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए सरकारी जमीनों को अवैध कब्जा से मुक्त कराये। उन्होंने कहा कि कब्जा मुक्त कराने के बाद यदि पुनः उस जमीन पर कब्जा किया जाता है, तो ऐसे लोगो के विरूद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। मा0 मंत्री जी ने अवैध खनन के विरूद्ध अभियान चलाकर प्रवर्तन की कार्रवाई प्रभावी ढंग से किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने चौराहों और सड़को पर अवैध अतिक्रमण करने वालो के विरूद्ध कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि वाहन पार्किग स्थलों पर ही खड़े हो। मा0 मंत्री जी ने गुण्डा एक्ट, गैगेस्टर एक्ट, पास्को एक्ट से सम्बंधित लम्बित विवेचनाओं को शीघ्रता से किए जाने के निर्देश दिए है। मा0 मंत्री जी ने जनशिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि शिकायतों का निस्तारण यदि गुणवत्तापूर्ण ढंग से होगा, तो शिकायतकर्ता को अनावश्यक रूप से इधर-उधर दौड़ना नहीं पड़ेगा।


  मा0 मंत्री जी ने विकास कार्यों की समीक्षा में विद्युत विभाग की समीक्षा करते हुए उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों से विद्युत बिल सुधार हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का समय से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने जर्जर खम्भों को तत्काल बदलने तथा निर्धारित समय के अनुसार विद्युत सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए कहा है। उन्होंने पीएम किसान सम्मान निधि की समीक्षा करते हुए उप निदेशक कृषि को लम्बित आवेदन पत्रों को समय से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया है। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत निर्माणाधीन आवासों को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। मा0 मंत्री जी ने निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सम्बंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्माणाधीन कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में अनिवार्य रूप से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है साथ ही साथ उन्होंने निर्माण में लगने वाले मैटेरियल की जांच भी समय-समय पर टेक्निकल टीम से कराये जाने का निर्देश दिया है। मा0 मंत्री जी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कहा कि कहीं पर भी एक्सपायरी दवा न रहे। उन्होंने फैमिली आईडी बनाने के कार्य को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत पूर्ण कराये जाने के लिए कहा है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निर्माणाधीन अवशेष शौचालयों के निर्माण कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों को निर्धारित पैरामीटर से शत-प्रतिशत आच्छादित किए जाने का निर्देश दिया है। गौआश्रय स्थलों की समीक्षा करते हुए उन्होंने गो आश्रय स्थलों में चारा-भूसा-पानी की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने एवं गौ आश्रय स्थलों में बीमार एवं कमजोर गौवंशों के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। कहा कि पशुचिकित्साधिकारी नियमित रूप से गौआश्रय स्थलों का भ्रमण करते हुए वहां पर सभी आवश्यक व्यवस्थायें सुनिश्चित करायें। उन्होंने वृद्धा, विधवा पेंशन योजना की समीक्षा करते हुए सभी पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि जो भी आवेदन पत्र लम्बित है, उनका समय से निस्तारण सुनिश्चित हो। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना की समीक्षा करते हुए मा0 मंत्री जी ने लम्बित आवेदन पत्रों को निर्धारित समयसीमा के अन्तर्गत निस्तारित किए जाने एवं जिन लाभार्थियों का आवेदन पत्र स्वीकृत हो गयाा है, उनको तत्काल ऋण उपलब्ध कराये जाने का निर्देश दिया है। मा0 मंत्री जी ने कहा कि खाद्यय एवं सुरक्षा विभाग मिलावटी खाद्यय पदार्थों के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई करें, परंतु किसी को भी अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाये।


      मा0 मंत्री जी ने राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने 3 व 5 साल से अधिक लम्बित वादों को अभियान चलाकर निस्तारित कराये जाने का निर्देश दिया है। इसी तरह से उन्होंने राजस्व से सम्बंधित अन्य प्रकरण जो 3 साल व 5 साल से अधिक लम्बित है, अभियान चलाकर उनका निस्तारण कराये जाने का निर्देश दिया है। मा0 मंत्री जी ने निर्विवादित वरासत से सम्बंधित प्रकरणों को निर्धारित समय सीमा में अनिवार्य रूप से निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है।


        बैठक के अंत में मा0 मंत्री जी ने सभी सम्बंधित अधिकारियों को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से निर्वहन करते हुए केन्द्र एवं राज्य सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं से सभी पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित कराये जाने का निर्देश दिया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह ने मा0 मंत्री जी को आश्वस्त करते हुए कहा कि बैठक में जो निर्देश दिए गए है, सम्बंधित अधिकारी उसका शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर डीसीपी नगर, गंगानगर, यमुनानगर सहित अन्य सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies