प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) मनियर क्षेत्र के मनियर दियरा टुकड़ा नंबर दो में गुरुवार दोपहर नदी के कोल में एक खड़ी मोटरसाइकिल देखने से, इलाके में हलचल मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कोल में मोटरसाइकिल पानी में डूबी हुई थी और मामूली हिस्सा दिखाई दे रही थी। मोटरसाइकिल को देखकर उन्होंने मनियर थाने को सूचना दी।
सूचना पर मनियर पुलिस मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर थाने लाई। मोटरसाइकिल ब्रांड के अनुसार "ग्लैमर" बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला कि चार-पाँच दिन पहले मनियर के एक तिजिया मेले के दौरान यही मोटरसाइकिल गायब हुई थी। थाना प्रभारी मनियर अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पानी में मिली है। चार पांच रोज पहले एक मोटरसाइकिल एकतिजिया मेले से गायब हुई थी।वही मोटरसाइकिल प्रतीत हो रही है। किसी को परेशान करने की नीयत से मोटरसाइकिल को पानी में किसी शरारती व्यक्ति ने डाल दिया होगा।एक सूत्र ने बताया कि पुलिस ने मालिक को बुलाकर पहचान के बाद मोटरसाइकिल उसे सौंप दी है। मामले में किसी प्रकार की शिकायत न होने के कारण अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि ऐसी अनसुलझी घटनाओं की जानकारी तुरंत थाने को दें ताकि समान घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके।
घटना को लेकर आसपास के लोगों में उठापटक और चर्चा जारी है, वहीं मेले में आए लोग और एकतिजिया मेले के आयोजकों ने भी अपनी सावधानी बढ़ा दी है।
