प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) मनियर थाना अंतर्गत ग्राम सभा बहदुरा (बगौता) में दिनदहाड़े हुआ खूनी हमला, सिकंदरपुर तहसील के थाना मनियर अंतर्गत ग्राम सभा बहदुरा (बगौता) में
गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी और दहशत फैल गई, जब दबंगों द्वारा लाठी-डंडा, ईंट-पत्थर से लैस होकर एक परिवार पर जानलेवा हमला बोल दिया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित पक्ष अपने वैध दस्तावेज़ एवं SDM के आदेशानुसार (अनुमति के) आधार पर बाउंड्री निर्माण का कार्य करवा रहा था, तभी अचानक हमलावरों ने घर में घुसकर हमला बोल दिया।
महिलाएं और बच्चे भी इस हिंसा का शिकार हुए हैं।
पूरे परिवार में भय और आतंक का माहौल बना हुआ है।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई हो तथा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बहाल की गुहार लगाई गई।
