मण्डलायुक्त ने आमजनमानस, श्रमिकों एवं अधीनस्थ कार्मिंकों को आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, शासन-प्रशासन के हीट-वेव से बचाव के सम्बंध में जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जागरूक करने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मण्डलायुक्त ने आमजनमानस, श्रमिकों एवं अधीनस्थ कार्मिंकों को आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, शासन-प्रशासन के हीट-वेव से बचाव के सम्बंध में जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जागरूक करने के दिए निर्देश

 


मण्डलायुक्त ने आमजनमानस, श्रमिकों एवं अधीनस्थ कार्मिंकों को आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, शासन-प्रशासन के हीट-वेव से बचाव के सम्बंध में जारी दिशा-निर्देशों के बारे में जागरूक करने के दिए निर्देश


        गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के साथ हीटवेव अर्थात लू का प्रकोप बढ़ जाता है। हीटवेव से बचाव के उपायों के प्रति आम जनमानस के साथ ही ईट भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों, निर्माण साइटो पर कार्यरत निर्माण श्रमिकों, कारखानों/प्रतिष्ठानों/कोल्ड स्टोरेज के श्रमिकों एवं अधीनस्थ कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को जागरूक करना जरूरी हो गया है, जिससे कि हीटवेव से बचाव किया जा सके।


1. जनपद में संचालित कारखानों/प्रतिष्ठानों से सम्बन्धित विभिन्न एसोसिएशन एवं श्रमिक संघो के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर हीट वेव की गम्भीरता से अवगत कराते हुये आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण, शासन, प्रशासन के दिशा निर्देशों का अक्षरशः पालन कराया जाये।

2 जनपद में संचालित ईट भट्ठों के सेवायोजकों को निर्देशित किया जाये कि वे भट्ठों पर कार्यरत मजदूरों यथा इंट पथेर, भराई, छोकवा आदि श्रमिकों के लिये जल, ओ०आर०एस० घोल की व्यवस्था एवं धूप से बचने के लिये छाया की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे साथ ही ईट पथाई आदि से सम्बन्धित श्रमिकों को यथासंभव दोपहर 12ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक विश्राम दिया जाना सुनिश्चित करेंगे।

3. निर्माण साइटो पर कार्यरत निर्माण श्रमिकों को लू के प्रकोप से बचाने के लिये सेवायोजकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाये। निर्माण श्रमिकों के लिये धूप से बचने के लिये यथोचित स्थान, गमछे, छाता की व्यवस्था व जल एवं ओ०आर०एस० घोल की समुचित व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा हेतु उचित संसाधन आदि की व्यवस्था कराना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सेवायोजकों द्वारा सम्बन्धित श्रमिकों को यथासंभव दोपहर 12रू00 बजे से शाम 04रू00 बजे तक विश्राम दिया जाना सुनिश्चित किया जाये।

4. जनपद में संवालित कारखानों/प्रतिष्ठानों/कोल्ड स्टोरेज के सेवायोजको एवं श्रमिक पक्ष से समय-समय पर बैठक आयोजित कर उनके द्वारा अपने कारखानों/प्रतिष्ठानों में लू से बचाव के लिये किये गये व्यवस्थाओं की जानकारी, समीक्षा, समस्या एवं समाधान पर विचार विमर्श व निर्णय लिये जाने की व्यवस्था की जाये एवं लू-प्रकोप से बचने के लिये यथासंभव आवश्यक सहयोग लिया जाये।

5. कारखानों/औद्योगिक प्रतिष्ठानों/वाणिज्यिक अधिष्ठानों/दुकानों के सेवायोजकों एवं श्रमिकों की सहमति के अनुसार कार्य के समय को पर्यावरणीय परिस्थिति के अनुसार परिवर्तित किये जाने की व्यवस्था दोनो पक्षो को ध्यान में रखते हुये कराया जाये और उक्त अवधि में विश्राम के समय में श्रमिकों के लिये जल, ओ०आर०एस० घोल व स्थान आदि की समुचित व्यवस्था की जाये।

6. जनपद में संचालित कारखानों/प्रतिष्ठानों/वाणिज्यिक अधिष्ठानों/दुकानों/निर्माण साइटों के सेवायोजको को निर्देशित किया जायेगा कि वे अपने कारखानों/प्रतिष्ठानों को हवादार बनाये रखने की समुचित व्यवस्था, परिसर में पेयजल एवं कूलर आदि उपकरण की सुलभ उपलब्धता तथा अपने कर्मचारियों को सफेद बरत्र पहनने, फुल रलीब की शर्ट पहनने एवं अपने साथ गमछे, पानी की बोतल, ओ०आर०एस० घोल आदि भी रखना तथा कर्मकारों से यथासंभव धूप में छाते का प्रयोग करना/कराना सुनिश्चित करेंगे।

7. प्रतिष्ठान/कारखाना के भवनों का कूल रूफ तकनीकी के माध्यम से निर्माण/मरम्मत कराये जाने हेतु भवन की दीवारों एवं छत को यथोचित सफेद रंग की पुताई के लिये रोवायोजकों को प्रेरित किया जाये।

8. जनपद में संचालित कारखानों/प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों को स्वास्थ्य सम्बन्धी जागरूकता के साथ-साथ हरित पर्यावरण बनाये जाने हेतु प्रेरित किया जायेगा।

9. जनपद में संचालित कारखानों/प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों को नगर वन योजना, हरित वन योजना से जुडने हेतु प्रेरित किया जायेगा।

10. सेवायोजक पक्ष एवं श्रमिक पक्ष को पर्यावरण सम्बन्धी जन शिक्षा एवं जन जागरूकता हेतु प्रेरित किया जायेगा।

11. सभी कार्यालयों में आने वाले आगन्तुकों हेतु पेयजल एवं कूलर आदि उपकरण की सुलभ उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।

12. कार्यालय के सभी कर्मचारियों एवं अधिकारियों को सफेद वस्त्र पहनने, फुल स्लीव की शर्ट पहनने एवं अपने साथ गमछे पानी की बोतल, ओ०आर०एस० घोल आदि भी रखना सुनिश्चित कराया जाये।

13. चिकित्सा पेटी की समुचित व्यवस्था के साथ प्राथमिक चिकित्सा हेतु उचित व्यवस्था की जाये तथा सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने के लिये प्रेरित किया जाये।


    मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने जिलाधिकारी प्रयागराज, कौशाम्बी, फतेहपुर एवं प्रतापगढ़ से उपरोक्त बिन्दुओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपने स्तर से सम्बन्धितों को निर्देशित करने के लिए कहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies