जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

 


जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण


जिलाधिकारी ने विकास भवन में प्रत्येक गुरूवार को ग्राम प्रधानों से सम्बंधित शिकायतों की जनसुनवाई करने के दिए निर्देश


जिलाधिकारी ने कार्यालयों में साफ-सफाई, पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखने एवं सभी पटल सहायकों को नेम प्लेट एवं उस पर पटल से सम्बंधित कार्य का उल्लेख किए जाने के दिए निर्देश


*निरीक्षण के समय अनुपस्थित कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने व उनसे स्पष्टीकरण लिए जाने के दिए निर्देश*


*जिलाधिकारी ने शून्य भुगतान करने वाले सचिवों को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के दिए निर्देश*


*जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को सफाई कर्मियों के कार्यों का औचक निरीक्षण करने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के दिए निर्देश*


*मुख्य विकास अधिकारी प्रति सप्ताह सोशल ऑडिट से सम्बंधित प्रकरणों की करें समीक्षा-जिलाधिकारी*


प्रयागराज 18 मई

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा सोमवार को विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का औचक निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए है। उन्होंने कार्यालयों में साफ-सफाई, पत्रावलियों को व्यवस्थित ढंग से रखने तथा सभी पटल सहायकों को नेम प्लेट एवं उस पर पटल से सम्बंधित कार्यं का भी उल्लेख किए जाने के लिए कहा है।


     निरीक्षण के समय स्वतः रोजगार विभाग श्री अमित शुक्ला-डी0पी0एम0, कृषि विभाग के श्री प्रशान्त कुशवाहा-वरि0सहा0 एवं श्री अजय प्रताप सिंह-वाहन चालक, पशुपालन विभाग के श्री जाहिद अली-चतुर्थ श्रेणी, जिला समाज कल्याण (विकास) विभाग के श्रीमती प्रीतू शुक्ला-(स0वि0अ0) एवं श्री विकास सिंह-जी0सी0-3, पंचायत विभाग के श्रीमती इन्तेजार फात्मा-क0सहायक एवं श्री लाल बहादुर यादव-स0वि0अ0 (पं0) सम्बद्ध, उद्यान विभाग के श्री अनिल कुमार मौर्य-वाहन चालक तथा लघु सिंचाई विभाग के श्री संजू कुमार सिंह-व0स0 एवं श्रीमती रीता देवी-व0स0 के अनुपस्थित पाये जाने पर जिलाधिकारी ने सभी का एक दिन का वेतन रोकने व उनसे स्पष्टीकरण लिए जाने के निर्देश दिए है।


    जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक गुरूवार को विकास भवन में ग्राम प्रधानों से सम्बंधित शिकायतों की जनसुनवाई की जायेगी। जिलाधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सफाई कर्मियों के कार्यों का औचक निरीक्षण करने तथा सफाई कर्मियों को अपने कार्य स्थल पर निर्धारित समय पर उपस्थित रहकर सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित बनाये रखने के निर्देश दिए है। उन्होंने सफाई के सम्बंध में रैण्डम फीडबैक लेने तथा खराब फीडबैक वाले सफाई कर्मियों के विरूद्ध कार्यवाही करने के लिए कहा है। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में 15वें वित्त आयोग से सम्बंधित कार्यों के बारे में जानकारी ली तथा पोर्टल को चेक करते हुए जिलाधिकारी ने शून्य भुगतान करने वाले सचिवों के विरूद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने इस वित्तीय वर्ष में जिन पंचायत सहायकों के द्वारा एक भी सर्विस नहीं दी गयी है, ऐसे ंपंचायत सहायकों के साथ-साथ एडीओ पंचायत से भी स्पष्टीकरण लेने का निर्देश दिया है।


     जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने छात्रवृत्ति से सम्बंधित प्रकरणों के निस्तारण के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्रति सप्ताह समिति की बैठक कराते हुए प्रकरणों को समयबद्ध ढंग से निस्तारित किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने विधवा पेंशन और अन्य पेंशन योजनाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त कर उनकों समयबद्ध निस्तारण किए जाने हेतु निर्देशित किया। जिलाधिकारी ने सोशल ऑडिट से सम्बंधित पटल का निरीक्षण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी को प्रति सप्ताह सोशल ऑडिट से सम्बंधित प्रकरणों की समीक्षा करने के निर्देश दिए है। उन्होंने निष्प्रयोज्य सामानों के नीलामी कराये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश विकास भवन के नाजिर को दिया है।


इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, डीसी मनरेगा, परियोजना निदेशक श्री भूपेन्द्र कुमार सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री संतोष कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्री रवि शंकर द्विवेदी सहित अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies