हज-2026 के हज यात्रियों की वापसी दिनांक 01.06.2026 से 17.06.2026 तक होगी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

हज-2026 के हज यात्रियों की वापसी दिनांक 01.06.2026 से 17.06.2026 तक होगी

 


 लखनऊ: 30 मई, 2026

 हज-2026 की लखनऊ उड़ान स्थल से वापसी उड़ानें दिनांक 01.06.2026 को रात्रि 10.15 बजे से आना प्रारम्भ होंगी, जो दिनांक 17.06.2026 तक जारी रहेंगी। 


हज यात्रियों को रिसीव करने चौधरी चरण सिंह अन्तर्राश्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनके परिजन व सगे-सम्बन्धियों से अनुरोध है कि वर्तमान में हवाई अड्डे पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके चलते हज यात्रियों को रिसीव करने कम से कम लोग हवाई अड्डे पहॅंचें। पार्किंग स्थल की जगह भी कम होने के कारण अनुरोध है कि वाहनों की पार्किंग हेतु उड़ान पहॅंचने के समय से आधा घण्टा पूर्व ही पहॅंचंे ताकि निर्माण कार्य के चलते एयरपोर्ट पर कम जगह होने के कारण वाहनों की पार्किंग में समस्या न हो व जाम की स्थिति न बने। 


यदि हज यात्रियों के सगे-सम्बन्धियों को वाहन थोड़ी देर तक पार्क करना हो तो अपना वाहन हज हाउस, सरोजनीनगर, लखनऊ में पार्क कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रहे कि वापसी के समय हज हाउस में रुकने का कोई प्रबन्ध नहीं किया जाता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies