मण्डलायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की मंडलीय समीक्षा बैठक
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मण्डलायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की मंडलीय समीक्षा बैठक

 


मण्डलायुक्त ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की मंडलीय समीक्षा बैठक


संचालित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने के मण्डलायुक्त ने दिए निर्देश


लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति कम पाये जाने पर सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध की जायेगी कड़ी कार्रवाई-मण्डलायुक्त


मण्डलायुक्त ने सभी गौशालाओं में हरे चारे की अनिवार्य रूप से व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश


सभी जिलाधिकारियों को गौशालाओं का औचक निरीक्षण कराये जाने के दिए निर्देश


औचक निरीक्षण में किसी गौशालाओं में हरे चारे की व्यवस्था नहीं पाये जाने पर सम्बंधित की तय हो जिम्मेदारी


मण्डलायुक्त ने गौशालाओं में लू से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के दिए निर्देश


सभी जिलाधिकारी दो सदस्यीय टीम गठित कर भूसा संग्रहण स्थल का करायें सत्यापन


जननी सुरक्षा योजना के तहत सत्यापित लाभार्थिंयों का शत-प्रतिशत रजिस्टेªशन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करायें


सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से लगाया जाये हेपेटाइटिस बी का बर्थ डोज-मण्डलायुक्त


पीडब्लूडी विभाग को नई सड़कों के निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए समय से निर्माण कार्य को पूर्ण किए जाने के दिए निर्देश


प्रयागराज 21 मई 2026। मण्डलायुक्त श्रीमती सौम्या अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को त्रिवेणी सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मण्डलायुक्त ने सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को संचालित योजनाओं में लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित किए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने हिदायत दी है कि जिस भी विभाग की प्रगति लक्ष्य के सापेक्ष कम पायी जायेगी, ऐसे सम्बंधित अधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने सी व डी रैकिंग वाली योजनाओं से सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को योजनान्तर्गत प्रगति लाते हुए ए श्रेणी में लाए जाने के निर्देश दिए है।


    बैठक में पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने सभी गौशालाओं में हरे चारे की अनिवार्य रूप से व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को इसकी प्रतिदिन की रिपोर्ट मुख्य पशुचिकित्साधिकारी व अन्य सम्बंधित अधिकारियों से प्राप्त करने के लिए कहा है। मण्डलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों को गौशालाओं का औचक निरीक्षण कराकर हरे चारे की उपलब्धता का सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि यदि किसी गौशालाओं में हरे चारे की व्यवस्था नहीं पायी जाती है, तो सम्बंधित मुख्य पशुचिकित्साधिकारी एवं अन्य सम्बंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जायेगी। उन्होंने गौशालाओं में लू से बचाव के लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के लिए निर्देशित किया है। मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन गौशालाओं का निर्माण कार्य शीघ्रता से पूर्ण कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने सभी जिलाधिकारियों को दो सदस्यीय टीम गठित कर भूसा संग्रहण स्थल का सत्यापन कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने सहभागिता योजना को और बढ़ाये जाने के लिए कहा है। जिन गौशालाओं में अभी तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लग पाये है, उनमें तत्काल सीसीटीवी कैमरा लगाये जाने के निर्देश दिए है। पशुओं के कृत्रिम गर्भाधान में फतेहपुर की प्रगति खराब पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने सम्बंधित से स्पष्टीकरण लिए जाने का निर्देश दिया है।


मण्डलायुक्त ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए जननी सुरक्षा योजना के तहत संस्थागत प्रसव में जनपद प्रतापगढ़ में लक्ष्य के सापेक्ष संस्थागत प्रसव कम पाये जाने पर उन्होंने जिलाधिकारी को इसकी समीक्षा करने के निर्देश दिए है। मण्डलायुक्त ने सभी चिकित्साधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए कहा है कि जननी सुरक्षा योजना के तहत जिन लाभार्थिंयों का वेरीफिकेशन हो चुका है, उनका शत-प्रतिशत रजिस्टेªशन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित कराया जाये। मण्डलायुक्त ने इसमें सभी जिलों की प्रगति कम पाये जाने पर सभी मुख्य चिकित्साधिकारी को सत्यापित सभी लाभार्थिंयों का 15 दिन में अनिवार्य रूप से रजिस्टेªशन कराये जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने जेएसवाई योजना के तहत लाभार्थिंयों का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किए जाने के लिए कहा है। आयुष्मान कार्ड बनाये जाने में जनपद प्रयागराज की प्रगति कम पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने मुख्य चिकित्साधिकारी को आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया है। उन्होंने हाइपरटेंशन तथा शुगर जांच के कार्य की समीक्षा करते हुए सभी जिलाधिकारियों को सीएचओ कार्यालय का औचक निरीक्षण करने तथा सीएचओ की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है तथा लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत जांच कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। टीकाकरण की समीक्षा करते हुए मण्डलायुक्त ने हेपेटाइटिस बी का बर्थ डोज सभी बच्चों को अनिवार्य रूप से लगाये जाने हेतु निर्देशित किया है। फैमिली प्लानिंग में जनपद फतेहपुर व प्रतापगढ़ में लक्ष्य के सापेक्ष कम पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने इसकी समीक्षा करने के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया है।


मण्डलायुक्त ने पीडब्लूडी विभाग के द्वारा बनायी जा रही नई सड़कों के निर्माण कार्य की समीक्षा करते हुए जनपद प्रयागराज, फतेहपुर और कौशाम्बी की प्रगति कम पाये जाने पर पीडब्लूडी विभाग को इसमें तेजी लाते हुए समय से निर्माण कार्य को पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया है। फैमिली आईडी बनाये जाने के कार्य की समीक्षा करते हुए उन्होंने प्रयागराज, कौशाम्बी और प्रतापगढ़ की प्रगति धीमी पाये जाने पर सम्बंधित मुख्य विकास अधिकारी को इसकी नियमित रूप से समीक्षा करते हुए इसमें तेजी लाए जाने का निर्देश दिया है। पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा में कौशाम्बी एवं प्रतापगढ़ की प्रगति धीमी पाये जाने पर मण्डलायुक्त ने सम्बंधित मुख्य विकास अधिकारी को इसमें तेजी लाए जाने का निर्देश दिया है। इस अवसर पर संयुक्त विकास आयुक्त, अपर निदेशक स्वास्थ्य, उप निदेशक पशुपालन तथा सभी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारी वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies