कॉॅक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी से लाभान्वित श्रवण बाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ विशेष ’’संवाद कार्यक्रम’’ का किया गया आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

कॉॅक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी से लाभान्वित श्रवण बाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ विशेष ’’संवाद कार्यक्रम’’ का किया गया आयोजन

 

कॉॅक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी से लाभान्वित श्रवण बाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों के साथ विशेष ’’संवाद कार्यक्रम’’ का किया गया आयोजन


गुरूवार को जनपद प्रयागराज के विकास भवन में स्थित यमुना सभागार में शल्य चिकित्सा योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कॉॅक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी से लाभान्वित श्रवण बाधित बच्चों एवं उनके अभिभावकों का विशेष ’’संवाद कार्यक्रम’’ का आयोजन किया गया। ’’संवाद कार्यक्र्रम’’ में कॉक्लियर इम्प्लान्ट योजनान्तर्गत आधुनिक चिकित्सा तकनीक के रूप में श्रवण बाधित बच्चों के लिए अत्यंत प्रभावी एवं उपयोगी के दृष्टिगत मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से उपस्थित ब़च्चों के अभिभावकों से फीड बैक लिये गये जिसमें बच्चों के अभिभावकों द्वारा कॉॅक्लियर इम्प्लान्ट सर्जरी के उपरान्त संतोषजनक सुधार की बात कही गयी। ’’ंसंवाद कार्यक्रम में मण्डल प्रयागराज के जनपद प्रयागराज के 04 , प्रतापगढ़ के 02 , फतेहपुर के 04 एवं कौशाम्बी के 03 बच्चे सम्मिलित हुए।

 

’’संवाद कार्यक्रम’’ में श्री अभय कुमार श्रीवास्तव उपनिदेशक, दिव्यांजन सशक्तीकरण विभाग, प्रयागराज मण्डल प्रयागराज, श्री अशोक कुमार गौतम जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी, प्रयागराज, श्रीमती प्रगति मिश्रा, जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी, फतेहपुर, श्री विकास वर्मा, जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी, कौशाम्बी, डॉ0 शशांक ओझा, इ.एन.टी., डॉ0 वर्मा, डॉ0 संकल्प शुक्ला, श्रीमती आस्था मिश्रा, ऑडियोलॉजिस्ट भी उपस्थित थे।   

   


(अशोक कुमार गौतम)

जिला दिव्यांजन सशक्तीकरण अधिकारी,

प्रयागराज।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies