विश्व नारी अभ्युदय संगठन का स्मारिका विमोचन।
विश्व नारी अभ्युदय संगठन का वेबसाइट लांच
प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया/वाराणसी (यूपी) विश्व नारी अभ्युदय संगठन का राष्ट्रीय महासम्मेलन पाणिनि कन्या महाविद्यालय शील नगर कॉलोनी महमूरगंज में आयोजित किया गया।
साहित्यकार व पत्रकार प्राची राय ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप बच्चन को बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि माननीय इंद्रेश जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ व संस्थापक संरक्षक विश्व नारी अभ्युदय संगठन के साथ रहे, प्रमुख अतिथियों में श्री अशोक तिवारी जी नगर प्रमुख वाराणसी, श्री मिथिलेश कुमार जनरल मैनेजर व जोनल हेड वाराणसी बैंक ऑफ़ बड़ौदा, प्रोफेसर कविता शाह वाइस चांसलर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यक्रम में पाणिनि कन्या महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा शंखनाद, मंगलाचरण तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई।
कार्यक्रम में सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया। जिनमें से मणिकर्णिका अवार्ड डॉ मंजुला सिंघल (ग्वालियर) व मीना शर्मा (ग्वालियर) डॉक्टर रेनू गुप्ता (जम्मू) श्रीमती सरला कोहली, वीणा खन्ना (जम्मू), डॉक्टर अनुभूति सिंह, डॉ मंजू सेठी (मेरठ) अर्चना सिंह एडवोकेट (दिल्ली), प्रभा कौशिक (झांसी) डॉक्टर शशिबाला अग्रवाल (आगरा),
श्रीमती शुभश्री जायसवाल, रजनी अग्रवाल (वाराणसी) डॉक्टर रजनी अग्रवाल, वीणा सहाय, रंजू देवी, डॉक्टर रचना पाण्डेय, कलावती देवी हैं।
संगठन द्वारा दिनेश गर्ग, शेषपाल गर्ग, डॉक्टर दीपक कुमार, शिव कुमार अग्रवाल, राजकुमार साहू, विपिन जी, बीके तेलंग को गंगाधर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
संगठन द्वारा अरुणा गंगाजली को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। लखनऊ की शुभ सिंह को गृहिणी सम्मान से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा संगठन की नारी अभ्युदय सस्मारिका का विमोचन किया गया तथा विश्व नारी अभ्युदय संगठन का वेबसाइट लांच किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे अरुण कुमार मौर्या अधिवक्ता, अवधेश मिश्रा, गौतम जी, कृष्णा ने सहयोग प्रदान किया।
कार्यक्रम में विश्व नारी अभ्युदय संगठन की ग्वालियर, मेरठ, दिल्ली, जम्मू–कश्मीर व वाराणसी सहित कई शहरों से पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इनमें से मेजर आशा माथुर, डॉक्टर सरोजनी अग्रवाल, प्रोफेसर उषा किरण राय, श्रीमती शुभश्री जायसवाल, श्रीमती राधा राव, जुगनू श्रीवास्तव, डॉक्टर प्रीति मौर्या, रजनी अग्रवाल, सीमा दुबे, गौतिमा, श्रीमती रूपा शापुरी, पद्मिनी मेहता , राजकिरन राय आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रीता जयसवाल जी ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर स्मिता राव तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर उषा किरण ने किया
