जिलाधिकारी ने फूलपुर स्थित इफ्को यूरिया प्लांट का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने फूलपुर स्थित इफ्को यूरिया प्लांट का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

 जिलाधिकारी ने फूलपुर स्थित इफ्को यूरिया प्लांट का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा बुधवार को फूलपुर स्थित इफ्को यूरिया प्लांट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने यूरिया प्लांट, अमोनिया प्लांट एवं नैनो यूरिया प्लांट प्रोडक्शन यूनिट का भ्रमण कर निरीक्षण करते हुए प्लांट की उत्पादन क्षमता, पर्यावरण एवं सुरक्षा मानकों का अनुपालन, आपदा प्रबंधन, श्रमिक सुरक्षा मानक सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने सभी सम्बंधित अधिकारियों से यूरिया व नैनो यूरिया के प्रोडक्शन व मांग की जानकारी लेते हुए नैनो यूरिया की मांग में विगत वर्षों में कितनी वृद्धि हुई है तथा मांग के सापेक्ष पर्याप्त भण्डारण उपलब्ध है, के बारे में जानकारी ली। उन्होंने नैनो यूरिया के उपयोग से होने वाले लाभों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार कराने के लिए कहा। उन्होंने फायर सेफ्टी, इमरजेंसी शटडाउन सिस्टम एवं लीक डिटेक्शन सिस्टम की जानकारी लेते हुए श्रमिकों की समय-समय पर सेफ्टी टेªनिंग कराये जाने तथा उनके लिए गैस मास्क भी रखने के लिए कहा है। उन्होंने ईटीपी प्लांट का निरीक्षण करते हुए पर्यावरण सुरक्षा के लिए उत्सर्जन को मानक सीमा में रखने एवं ग्रीन बेल्ट बढ़ाये जाने हेतु सघन वृक्षारोपण कराये जाने व जलशोधन के पश्चात ही लिक्विड डिस्चार्ज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि प्लांट से निकलने वाले किसी भी प्रकार के लिक्विड एवं सॉलिड वेस्ट से स्थानीय लोगो को किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने प्लांट की रियल टाइम एमिशन मानीटरिंग की व्यवस्था करने के लिए कहा है। उन्होंने श्रमिकों के लिए कैंटीन, प्राथमिक उपचार केन्द्र व पीने के पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी फूलपुर जूही प्रसाद, तहसीलदार फूलपुर श्री सुरेश चन्द्र सहित इफ्को प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies