बड़ा खाना कार्यक्रम का पुलिस लाइन में हुआ भव्य आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बड़ा खाना कार्यक्रम का पुलिस लाइन में हुआ भव्य आयोजन

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

नित्यानंद सिंह (जिला संवाददाता)

बलिया (यूपी) पुलिस उपमहानिरीक्षक,आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ महोदय द्वारा जिलाधिकारी बलिया व पुलिस अधीक्षक बलिया की उपस्थिति में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड समारोह के उपलक्ष्य में, बलिया पुलिस लाइन में “बड़ा खाना” का किया गया आयोजन।



प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22.04.2026 दिन बुधवार को पुलिस लाइन बलिया में पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनिल कुमार सिंह द्वारा जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह की उपस्थिति में रिक्रूट आरक्षियों के दीक्षांत परेड से पूर्व रिक्रूट आरक्षियों के साथ परम्परागत “बड़ा खाना” कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रीमान् पुलिस उपमहानिरीक्षक, आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ सुनिल कुमार सिंह, जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह व पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह द्वारा कार्यक्रम के दौरान रिक्रूट आरक्षियों से संवाद स्थापित कर उनके लगभग 11 माह के कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण की सराहना की गई तथा उन्हें भविष्य में अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं अनुशासन के साथ करने हेतु प्रेरित किया गया। अधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए पुलिस सेवा के मूल्यों, कर्तव्यपरायणता एवं जनसेवा की भावना को सदैव सर्वोपरि रखने का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा स्वयं रिक्रूट आरक्षियों को भोजन परोसकर उनका उत्साहवर्धन किया गया, जिससे जवानों में विशेष उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण देखने को मिला। सभी अधिकारियों एवं रिक्रूट आरक्षियों ने एकसाथ बैठकर भोजन ग्रहण किया, जिससे आपसी समन्वय, सौहार्द एवं टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ करने में सहायता मिली। उल्लेखनीय है कि कठोर प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत ये रिक्रूट आरक्षी शीघ्र ही आयोजित होने वाली पासिंग आउट परेड में सम्मिलित होकर उत्तर प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न अंग बनेंगे तथा जनसेवा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


जनपद पुलिस द्वारा इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों के माध्यम से नवप्रशिक्षित आरक्षियों का मनोबल बढ़ाने, उनमें संगठन के प्रति समर्पण की भावना विकसित करने तथा सकारात्मक एवं अनुशासित कार्यसंस्कृति को सुदृढ़ करने हेतु सतत प्रयास किए जा रहे हैं ।

   उक्त आयोजन के दौरान पुलिस अधीक्षक बलिया, अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी बलिया दिनेश कुमार शुक्ल, समस्त क्षेत्राधिकारीगण व प्रतिसार निरीक्षक बलिया सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं प्रशिक्षु आरक्षीगण मौजूद रहें ।


सोशल मीडिया सेल

बलिया पुलिस

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies