मनियर में हुए फाइनल क्रिकेट प्रतियोगिता जीता ताजपुर मुड़ियारी ने 38 रन से, रितेश यादव बने हीरो
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर में हुए फाइनल क्रिकेट प्रतियोगिता जीता ताजपुर मुड़ियारी ने 38 रन से, रितेश यादव बने हीरो

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) : अहान क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में ताजपुर मुड़ियारी इंटर कॉलेज के मैदान पर शनिवार की रात खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में क्रिकेट क्लब ताजपुर मुड़ियारी ने क्रिकेट क्लब रुपवार को 38 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ताजपुर मुड़ियारी की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रुपवार की टीम 7 ओवर में महज 38 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस तरह ताजपुर मुड़ियारी ने शानदार जीत दर्ज की। विजेता टीम के कप्तान रामजी शाह और उपविजेता टीम के कप्तान पप्पू खान को कप एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



 ताजपुर मुड़ियारी के खिलाड़ी रितेश यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज दोनों खिताब अपने नाम किए। उन्हें पुरस्कार स्वरूप कूलर और पंखा प्रदान किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सजपा प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने फीता काटकर किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें संबोधित करते हुए कहा कि खेल के माध्यम से खिलाड़ी प्रदेश और देश स्तर पर पहचान बनाकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन करें। मैच में अंपायर की भूमिका डब्लू यादव और कन्हैया ने निभाई, जबकि कमेंट्री गोलू यादव और सूर्यकांत यादव ने की। इस अवसर पर पूर्व प्रधान अजय सिंह, मनीष गुप्ता, आशीष सिंह, पिंटू यादव, शंकर यादव, धनेजर यादव, भरत यादव सहित कई लोग उपस्थित रहे। अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष अप्पू यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies