बलिया एस.पी ने किया मनियर थाना का निरीक्षण,बैरक भवन किया गया उद्घाटन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

बलिया एस.पी ने किया मनियर थाना का निरीक्षण,बैरक भवन किया गया उद्घाटन

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह ने रविवार को थाना मनियर का निरीक्षण कर परिसर में बना नव निर्मित आरक्षी बैरक भवन का उद्घाटन किया।



पुलिस अधीक्षक ने सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, शौचालय व नए महिला व पुरुष आरक्षियों के रहने व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। मालखाना का निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी को पुराने कागजों, कम्प्यूटर, बरामद शराब को कागजी कारवाई कर नष्ट करने को कहा। पुलिस अधीक्षक ने आए हुए प्रधानों व लोगों से क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। दियारा क्षेत्र में बन रहे कच्ची शराब को पनपने न देने की बात पर अधिक जोर देते हुए थानाध्यक्ष से कहीं। चोरी सहित अन्य अपराध के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीओ बांसडीह जयशंकर मिश्रा, पूर्व प्रधान श्री निवास मिश्रा, प्रधान अशोक पाठक, राजेश सिंह, अफताब आलम, सत्येन्द्र उर्फ लड्डू पाठक, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष कमलेश उपाध्याय आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies