गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्साडिया गांव में 65 वर्षीय बुधई कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्साडिया गांव में 65 वर्षीय बुधई कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।



 गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के रेक्साडिया गांव में 65 वर्षीय बुधई कश्यप की हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह हत्याकांड तीन दिन पहले जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के बाद हुआ था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक फरसा, दो डंडे और एक लोहे की रॉड बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अंगद कश्यप, सहजराम, ज्योति और बिट्टू के रूप में हुई है।


इन सभी पर 1 अप्रैल को जमीनी विवाद के चलते बुधई कश्यप और उनके परिवार के सदस्यों पर धारदार हथियारों और लाठी-डंडों से हमला करने का आरोप है।


हमले में बुधई कश्यप के बेटे रिंकू, बहू रानी, चाचा माधव और भाई पिंटू भी घायल हुए थे। गंभीर रूप से घायल बुधई कश्यप को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर ले जाया गया, जहां से उन्हें गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।


गोंडा में हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया था। लखनऊ में इलाज के दौरान बुधई कश्यप की मौत हो गई। इसके बाद पीड़ित बेटे रिंकू ने परसपुर थाने में अंगद कश्यप, सहज राम, ज्योति और बिट्टू के खिलाफ तहरीर दी थी।


पुलिस ने शनिवार देर शाम चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसपुर में उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया और फिर गोंडा न्यायालय में पेश किया गया।


न्यायालय ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने मारपीट के मुकदमे में गैर इरादतन हत्या की धाराएं भी जोड़ी हैं। परसपुर थाना अध्यक्ष कमल शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर इन लोगों के बीच मारपीट हुई थी, जिसमें बुधई कश्यप गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने पुष्टि की कि सभी आरोपियों को गैर इरादतन हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies