मनियर थाने की पुलिस ने NBW पर फरार आरोपी को घर से किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मनियर थाने की पुलिस ने NBW पर फरार आरोपी को घर से किया गिरफ्तार



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के सख्त निर्देशों पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में थाना मनियर पुलिस ने माननीय न्यायालय सीजेएम बलिया द्वारा जारी NBW पर फरार आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्र के नेतृत्व में थाना मनियर की टीम ने यह सफल कार्रवाई की।आज 28 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 12:51 बजे उ0नि0 अच्छेलाल सरोज और हे0का0 रितेश सिंह की टीम ने आरोपी मंगल सोनी पुत्र रामभजन सोनी (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी ग्राम बड़ागांव थाना मनियर को उसके घर से हिरासत में लिया। आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 565/2023 धारा 427, 323, 504, 506 भादवि के तहत NBW संख्या 2397/24 जारी था। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस टीम का यह कदम अपराधियों में भय का प्रसार कर रहा है और जनपद में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies