जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला विद्यालय परिवहन यान समिति की बैठक संपन्न
बच्चों की सुरक्षा से न हो समझौता, नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों व वाहन संचालकों के खिलाफ की जाएगी कठोर कार्रवाई-जिलाधिकारी
जिले के छात्रों की सुरक्षित स्कूल यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संगम सभागार में जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। विद्यालय परिवहन व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से समीक्षा की गई और सुरक्षा मानकों को लेकर कई ठोस निर्णय लिए गए।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले विद्यालयों व वाहन संचालकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। विद्यालयी परिवहन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णयों में यह तय किया गया कि सभी विद्यालयी वाहनों का फिटनेस, ड्राइवर का मेडिकल फिटनेस, फायर एक्सटिंग्विशर और आपातकालीन निकास द्वार अनिवार्य होंगे। प्रत्येक विद्यालय को निर्देशित किया गया कि वे अपने वाहन चालकों का पुलिस सत्यापन एवं लाइसेंस की वैधता की जांच अनिवार्य रूप से करवाएं। किसी भी परिस्थिति में अवैध या अयोग्य चालक से वाहन न चलवाया जाए।
इसके अतिरिक्त सभी स्कूलों में विद्यालय परिवहन सुरक्षा समिति का गठन कर लिया जाए जहां पर अभी तक गठन नहीं हो पाया है, वहां पर गठन करने के लिए कहा है। गठित समिति छात्रों को सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक करेंगे। एआरटीओ व यातायात विभाग को निर्देशित किया गया कि वे स्कूल वाहनों की सघन जांच अभियान चलाएं और निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने वालों पर त्वरित कठोर कार्रवाई करें। विद्यालयों के बाहर जाम की स्थिति ना बने, इसका विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वाेपरि है और इस दिशा में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस अवसर पर श्री पी0के राय, अधिशासी अभियन्ता/सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता/प्रतिनिधि सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रयागराज, श्री विशाल सेठ, सहायक अभियन्ता, रा0मा0 खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री आन्नद राव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज, श्री जयकरन, एआरएम, उ0प्र0 परिवहन निगम, प्रयागराज, श्री प्रखर सिंह, डिप्टी मैनेजर, एनएचएआई, पीआईयू, प्रयागराज, श्री के0के0 श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता, नि0खं0-3, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री के0के0 सिंह, सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग, बेलन कैनाल, प्रखण्ड, प्रयागराज, श्री राजेश कुमार, अवर अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज, श्री राम सागर, पी0टी0ओ0, परिवहन विभाग, प्रयागराज, डा0 संजय बरनवाल, वरिष्ठ चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, डा0 अमित सिंह, एमओ, एसआरएन, हॉस्पिटल, प्रयागराज, श्री रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष टैम्पो टैक्सी यूनियन, प्रयागराज, श्री विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं श्री रमाकान्त रावत, महामंत्री, टेम्पो टैक्सी यूनियिन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
