डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पेश की मानवता की मिसाल, श्रवण बाधित दंपत्ति को दी कान की मशीन
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

डीएम मनीष कुमार वर्मा ने पेश की मानवता की मिसाल, श्रवण बाधित दंपत्ति को दी कान की मशीन

 


प्रयागराज 08 अप्रैल

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा के द्वारा बुधवार को जनहित को ध्यान में रखते हुए श्रवण बाधित दंपत्ति श्री विश्राम(पति) एवं श्रीमती बेचुआ(पत्नी) निवासी-शंकरगढ़, प्रयागराज को इंद्रा देवी सेवा संस्थान के सहयोग से कान की मशीन (हियरिंग एड) उपलब्ध करवाई गई है। लाभार्थियों ने इस सहयोग के लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया।


इसके पूर्व श्रवण बाधित दंपत्ति के द्वारा जनमिलन के दौरान जिलाधिकारी से मिलकर बताया गया था कि वृद्धावस्था एवं श्रवण बाधित होने के कारण उन्हें कई कठिनाईयो व परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं और आर्थिक स्थिति अच्छी न होने के कारण वह स्वयं कान की मशीन क्रय करने में सक्षम नहीं हैं।उन्होंने जिलाधिकारी से कान की मशीन (हियरिंग एड) उपलब्ध करवाने का अनुरोध किया था। इस अवसर पर इन्द्रा देवी सेवा संस्थान से श्री राजनारायण मिश्रा उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies