प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) विकास खण्ड नवानगर अंतर्गत ग्राम झोरीडीह निवासी मित्र सहायता परिवार समाजसेवी संगठन के प्रबंधक रक्तवीर योद्धा सत्येंद्र यादव (राजू) को जीवन ज्योति सेवा संस्थान और नीति आयोग द्वारा एक्सक्लूसिव ग्लोबल ऑनर के रूप में भारतीय गौरव प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया है। बता दें कि रक्तवीर योद्धा सत्येंद्र यादव (राजू) पिछले कई सालों से सामाजिक कार्य करते आ रहे हैं। उन्हें समाज सेवा एवं मानवता के उत्कृष्ट कार्य के लिए अनेकों बार सम्मान प्राप्त हुआ है। राजू अपने निः स्वार्थ भाव से जरूरत मंदो की मदद करते हुए अनाथ एवं निर्धन परिवारों की लगभग 70 बहन/बेटियों का सामूहिक विवाह करा चुके हैं। श्री राजू ने 21 बार स्वयं रक्तदान कर और लोगों को प्रेरित कर 1000 से भी अधिक लोगों से रक्तदान करवाया है। इस कार्य से समाज को जीवनदान का संदेश दिया है। इन्होंने पशु-पक्षियों की सेवा,पौधारोपण,गरीब बच्चों को शिक्षा सामग्रियां वितरण के विभिन्न कार्यों में योगदान का प्रेरणाश्रोत बने हुए हैं। इस कार्य से लोग दे रहे हैं बधाईयां।
