प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) थाना सुखपुरा क्षेत्र में मंगलवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कस्बे में स्थित एक एयरटेल टावर पर एक युवती चढ़ गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, जहां बड़ी संख्या में लोग पहले से ही एकत्रित थे।
पुलिस ने सूझबूझ और समझदारी का परिचय देते हुए युवती को शांत कराया और सुरक्षित नीचे उतार लिया। पूछताछ में युवती ने बताया कि उसका एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन युवक द्वारा शादी से इनकार किए जाने के कारण वह आहत होकर टावर पर चढ़ गई थी।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दोनों पक्षों के परिजनों को थाने पर बुलाया है। आपसी बातचीत के जरिए मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए वीडियो बयान भी सोशल मीडिया पर जारी किया गया है।
