कल दिनांक 30/06/2026 को उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, जनपद महाराजगंज के जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल का नौतनवा नगर आगमन हुआ। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार रूंगटा के निर्देशानुसार,नौतनवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह की अध्यक्षता में उद्योग व्यापार मंडल एवं युवा उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के निर्देशानुसार भामाशाह के जयंती के अवसर पर 30 जून से 2 जुलाई 2026 तक प्रत्येक नगर इकाई में कम से कम तीन वरिष्ठ व्यापारियों का सम्मान करने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने सभी पदाधिकारियों से इस अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।
बैठक में नौतनवा युवा उद्योग व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। नौतनवा उद्योग व्यापार मंडल के *महामंत्री कमलेश अग्रवाल द्वारा 23 अगस्त 2026 (रविवार) को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति प्रदान की*।
बैठक में नौतनवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेश्याम सिंह,महामंत्री कमलेश अग्रवाल,वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामरूप जायसवाल,मंत्री भोला जायसवाल,ओमप्रकाश वर्मा, रमेश अग्रवाल एवं नौतनवा युवा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजा सिंह, महामंत्री राहुल वर्मा सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक के उपरांत जिलाध्यक्ष श्री प्रिन्स जायसवाल ने उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अनिल अग्रवाल एवं जनपद उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजाराम जायसवाल से शिष्टाचार भेंट कर संगठन की गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की।
उत्तर प्रदेश युवा उद्योग व्यापार मंडल, जनपद महाराजगंज के जिला अध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल ने कहा कि व्यापारियों का सम्मान संगठन का अभिमान।
