धूल भरी आंधी के साथ ओला उक्त हुआ बारिश,विवाह स्थल पर टेंट/शामियाना उड़े,खेतों में पानी ही पानी
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

धूल भरी आंधी के साथ ओला उक्त हुआ बारिश,विवाह स्थल पर टेंट/शामियाना उड़े,खेतों में पानी ही पानी

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) जनपद में पांच दिनों से लगातार पुरवाई हवा चलने के कारण,बुधवार की शाम लगभग 5 बजे आई धूल भरी तेज आंधी के बाद ओला उक्त मूसलाधार बारिश और आसमानी बिजली की तड़तड़ाहट से लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। शाम में आई भयंकर आंधी के कारण कही कही पेड़ों की डालियां टूट गई तो कही झोपड़ियों को तहस नहस हो जाने की सूचना प्राप्त हुई है। बताया जाता है कि इस समय विवाह लग्न भी चल रहा है। कई गांवों में विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। परन्तु धूल भरी आई तेज आंधी और आसमानी बिजली की गर्जन के साथ तेज बारिश के कारण,टेंट/ शामियाना उखड़ कर चीथड़े चीथड़े उड़ गए। बाराती/घराती तितर बितर हो गए,हल्की बारिश के बीच विवाह कार्यक्रम को किसी तरह से संपन्न कराया गया। समाचार लिखे जाने तक किसी अप्रिय घटनाओं की पुष्टि नहीं हो पाई है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies