भारत माता के वीर सपूतों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

भारत माता के वीर सपूतों को अर्पित की गई श्रद्धांजलि

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) रसड़ा में अमर शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव के बलिदान दिवस के अवसर पर क्रांतिकारी स्मारक समिति के सदस्यों द्वारा शहीद भगत सिंह तिराहा रसड़ा पर स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया l तत्पश्चात क्रांतिकारी स्मारक समिति के रसड़ा कार्यालय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया इस दौरान समिति के सदस्यों द्वारा भारत माता के वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई क्रांतिकारी स्मारक समिति के वक्ताओं ने कहा की भगत सिंह एक महान विचारवान क्रांतिकारी थे l केवल अंग्रेज़ी साम्राज्यवाद को समाप्त करना नहीं चाहते थे l वह एक ऐसे भारत को देखना चाहते थे जहां व्यक्ति द्वारा दूसरे व्यक्ति का शोषण ना हो मनुष्य के प्रति उनका आगाज प्रेम था मनुष्य मनुष्य की किसी भी परतंत्रता के पक्षधर नहीं थे भले ही वह ईश्वरी क्यों ना हो कार्यक्रम में कृष्णानंद पांडेय अशोक कुमार गुप्ता राधेश्याम यादव पुरुषोत्तम यादव सुरेश राम डॉक्टर कपूर लल्लन यादव दुर्गेश त्रिपाठी ओम प्रकाश शर्मा सदानंद गौतम कार्यक्रम के आयोजक कृष्णानंद पांडेय ने सबके प्रति आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies