जिलाधिकारी ने विगत तहसील दिवस के 51 निस्तारित प्रकरणों का 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया परीक्षण
04 कार्मिको के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही एवं 09 कार्मिको को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत किये जाने के दिए निर्देश
दिनांक 23.03.2026 (सोमवार) को तहसील सदर, प्रयागराज में सम्पूर्ण समाधान दिवस के दौरान जिलाधिकारी, प्रयागराज द्वारा विगत तहसील दिवस के निस्तारित प्रकरणों में से रैण्डम आधार पर 51 निस्तारित प्रकरणों का परीक्षण 17 जिला स्तरीय अधिकारियों से कराया गया, जिसमें 13 ऐसे प्रकरण पाये गये जो जिला स्तरीय अधिकारियों के परीक्षण में शिकायतकर्ताओं से असंतोषजनक फीडबैक प्राप्त हुआ।
1-श्री विवेक सिंह, लेखपाल सदर, 2-श्री मोइनउद्दीन सफाई नायक नगर निगम, 3-श्री प्रेम किशोर पटेल, राजस्व निरीक्षक राजस्व विभाग, 4 श्री सिद्धार्थ सिंह, जन्म मृत्यु लिपिक, नगर निगम द्वारा बिना निस्तारण किये असंतोषजनक आख्या प्रस्तुत की गयी है। (विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित)
1-शैलेन्द्र कुमार सिंह, उप खण्ड अधिकारी, तेलियरगंज, विद्युत विभाग प्रयागराज 2-श्री उमाशंकर सिंह, उ०नि० धूमनगंज पुलिस विभाग ३-श्री महेन्द्र प्रताप सिंह, लेखपाल सदर 4-जोनल अधिकारी जोन-03 कटरा, नगर निगम, प्रयागराज 5 श्री अशीष यादव, अवर अभियन्ता जलकल विभाग, प्रयागराज 6-श्री सुशील शुक्ला, लेखपाल सदर 7-श्री सुभाष चन्द्र दिवाकर लेखापाल, सदर 8-श्री राकेश विश्वकर्मा, अवर अभियन्ता, नगर निगम 9- श्री देवांश मुखर्जी, लेखपाल द्वारा सरसरी तौर पर प्रकरण निस्तारण कर सतही आख्या प्रस्तुत की गयी है। (प्रतिकूल प्रविष्टि प्रस्तावित)
उक्त के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा यह निर्देश दिया गया कि जिन अधिकारी कर्मचारियों ने असंतोषजनक आख्या प्रस्तुत की गयी है ऐसे 04 कार्मिको को विभागीय कार्यवाही एवं सरसरी तौर पर सतही आख्या प्रस्तुत किये जाने वाले 09 कार्मिकों को प्रतिकूल प्रविष्टि निर्गत किया जाय।
