लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ पर वार्षिक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में हुआ सजीव प्रसारण
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ पर वार्षिक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में हुआ सजीव प्रसारण

 


लखनऊ में आयोजित मा0 मुख्यमंत्री जी के ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ पर वार्षिक पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में हुआ सजीव प्रसारण


*उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नवनिर्माण के नौ वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर जनपद प्रयागराज में मा0 विधायक जी व वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का किया गया शुभारम्भ*


*जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, उपस्थित लोगो ने देखा सजीव प्रसारण, मा0 विधायक ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां*


*बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत लाभार्थियों को अनुदान राशि का डेमो चेक प्रदान किया*


*माननीय विधायक जी के द्वारा 5 महिलाओं की गोदभराई व 2 बच्चों का कराया गया अन्नप्राशन*


*मा0 विधायक जी के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर किया गया सम्मानित*


*मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर तेजी से अग्रसर-मा0 विधायक जी*


*सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का हो रहा है निर्माण-मा0 विधायक जी*


*प्रयागराज 18 मार्च*


       उत्तर प्रदेश सरकार के ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ पूर्ण होने के अवसर पर मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य, मा0 सांसद फूलपुर के प्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में जिला पंचायत सभागार में विगत 9 वर्षों की अभूतपूर्व उपलब्धियों से जनसामान्य को अवगत कराये जाने के लिए कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर मा0 विधायक जी व वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।


      उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत् समृद्धि के ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ पर वार्षिक पुस्तक का विमोचन मा0 मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी के लखनऊ में आयोजित इस कार्यक्रम का जिला पंचायत सभागार में सजीव प्रसारण किया गया। मा0 मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को जिला पंचायत सभागार में उपस्थित मा0 जनप्रतिनिधिगणों तथा अधिकारियों, कर्मचारियों, लाभार्थिंयों एवं बड़ी संख्या में उपस्थित लोगो ने देखा व सुना।


जिला पंचायत सभागार में कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के नवनिर्माण के नौ वर्ष पर आधारित एवं इन नौ वर्षों में प्रयागराज मण्डल व जनपद प्रयागराज के विकास पर केन्द्रित लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया।


      कार्यक्रम के दौरान मा0 विधायक फाफामऊ, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी ने बेसिक शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य करने वाली शिक्षिका श्रीमती मोनिका द्विवेदी, श्रीमती शैलजा यादव, श्रीमती नेहा ओझा, श्रीमती संध्या कुमारी, श्रीमती अनुरागनी सिंह, श्री अन्तरिक्ष शुक्ला एवं श्री प्रवीण कुमार सिंह-प्रधानाचार्य पं0 दीनदयाल उपाध्याय माडल इण्टर कालेज बहरिया को अंगवस्त्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन की कृषि सखी-श्रीमती सोनाली, श्रीमती उर्मिला देवी, श्रीमती ऊषा देवी, ड्रोन सखी-श्रीमती कल्पना पाठक, समूह सखी-श्रीमती सुमन दुबे, बैंक सखी-श्रीमती सोना कुशवाहा, श्रीमती मंजू यादव व विद्युत सखी श्रीमती आरती देवी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाबा साहब अम्बेडकर रोजगार प्रोत्साहन योजना के अन्तर्गत विकास खण्ड चाका की श्रीमती ऊषा देवी एवं शंकरगढ़ के श्री प्रदुम केसरवानी को क्रमशः 63 हजार एवं 50 हजार की अनुदान राशि का डेमो चेक प्रदान किया गया।


बाल विकास विभाग में अच्छा कार्य करने हेतु श्री अवधेश सिंह पंडित-सीडीपीओ बहरिया, श्रीमती संजिता सिंह-सीडीपीओ सिटी-1, श्री ओम प्रकाश यादव-सीडीपीओ सिटी-2, श्री सुरेन्द्र यादव-सीडीपीओ कौड़िहार, श्रीमती श्रेया पाण्डेय-मुख्य सेविका, श्रीमती अंशू दीक्षित-मुख्य सेविका, श्रीमती उर्मिला देवी-मुख्य सेविका, श्रीमती अर्चना कुमारी-आंगनबाड़ी कार्यकत्री, श्रीमती मंजू पाण्डेय-आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं श्रीमती काजल-डीपीए को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही माननीय विधायक जी के द्वारा 5 महिलाओं की गोदभराई व 2 बच्चों का अन्नप्राशन भी किया गया।  


कार्यक्रम में मा0 विधायक फाफामऊ एवं मा0 सांसद प्रतिनिधि एवं मा0 जनप्रतिनिधिगणों ने जनपद में नवनिर्माण कार्यों एवं संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगो को बताया।


      इस अवसर पर मा0 विधायक फाफामऊ श्री गुरू प्रसाद मौर्य जी ने सम्मानित जनता का ह्रदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी केन्द्र की सरकार को 11 वर्ष व प्रदेश की सरकार को 9 वर्ष पूर्ण हो गये है। डबल इंजन की सरकार में प्रदेश में चहुंमुखी विकास के कार्य हुए है। मा0 प्रधानमंत्री जी व मा0 मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में हाईवे व सड़कों के निर्माण से समय की बचत के साथ ही विकास कार्यों को भी गति मिली है। मा0 मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में आज पूरा उत्तर प्रदेश निरंतर प्रगति, विकास और उन्नति की ओर अग्रसर है। सुशासन, पारदर्शिता और जनकल्याणकारी योजनाओं व नीतियों के माध्यम से प्रदेश में एक नए युग का निर्माण हो रहा है।


      मा0 विधायक जी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में आज पात्र लोगो को पक्का आवास, गैस कनेक्शन, विद्युत कनेक्शन, नल से जल, राशन, शौचालय, इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की सुविधाएं मिली है। डबल इंजन की सरकार ने किसानों के आर्थिक सहयोग के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि देने का काम किया है, इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों के माध्यम दीदियों को लखपति बनाने तथा मानव जीवन के स्तर को ऊंचा उठाने का काम कर रही है। मा0 प्रधानमंत्री जी का यह विजन है कि हमारा देश 2047 तक विकसित भारत बने और इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए मा0 प्रधानमंत्री जी लगातार समर्पित होकर देश को विकसित राष्ट्र बनाने का कार्य कर रहे है, जिसमें आप सभी लोगो को समर्पित होकर देश को विकसित बनाने में अपेक्षित सहयोग करना होगा। डबल इंजन की सरकार में प्रयागराज से लखनऊ, अयोध्या जाने के लिए फोर लेन सड़क, 6 लेन पुल, आरओबी के निर्माण से आमजन को जाम से मुक्ति मिलने के साथ ही आवागमन में सुगमता आयी है। प्रयागराज से मेरठ को जोड़ने वाला गंगा एक्सप्रेस-वे एवं रामवनगमन मार्ग का निर्माण कार्य भी पूर्ण होने वाला है। डबल इंजन की सरकार में विरासत के साथ-साथ विकास के कार्य हो रहे है, जिससे प्रदेश में पर्यटन का एक बेहतर माहौल बना है। पर्यटकों के आने से लोगो के आय के साधनों में भी वृद्धि हुई है। प्रदेश सरकार ने कायाकल्प योजना के अन्तर्गत आधुनिक सुविधाओं से युक्त प्राथमिक विद्यालयों का निर्माण कराया है, इससे स्कूलों में बच्चों को शिक्षा का बेहतर माहौल मिला है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सभी पात्र लोगो तक पहुंच रहा है।


इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी श्री जी0पी0 कुशवाहा, परियोजना निदेशक श्री भूपेन्द्र सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी श्री रवि शंकर द्विवेदी, डीसी मनरेगा श्री गुलाब चन्द्र, जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री दिनेश सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री अनिल कुमार, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी श्री संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 प्रभाकर त्रिपाठी जी के द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies