बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी टेंडर के नाम पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी टेंडर के नाम पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार

 


gonda के बेसिक शिक्षा विभाग में सरकारी टेंडर के नाम पर धोखाधड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार बेसिक शिक्षा के डीसी निर्माण विद्याभूषण मिश्रा को आज पुलिस ने जेल भेज दिया। आरोपी अधिकारी पर जेम पोर्टल के माध्यम से फर्नीचर आपूर्ति का टेंडर दिलाने के नाम पर ₹50 लाख की घूस मांगने और मानसिक उत्पीड़न करने का गंभीर आरोप है।

यह पूरा मामला नवंबर 2025 में कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ था। मोतीगंज निवासी मनोज पांडेय ने शिकायत की थी कि उनकी फर्म का चयन टेंडर के लिए होने के बाद तत्कालीन बीएसए अतुल कुमार तिवारी, डीसी प्रेम शंकर मिश्र और विद्याभूषण मिश्र ने उनसे बड़ी रकम की मांग की थी। पीड़ित का आरोप था कि आंशिक भुगतान के बाद भी उन पर और पैसों के लिए दबाव बनाया गया और पैसे न देने पर फर्म को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी दी गई। विवेचना के दौरान साक्ष्य सही पाए जाने पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुल्तानपुर निवासी अभियुक्त विद्याभूषण मिश्रा को उनके कार्यालय से दबोच लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम सहित बीएनएस की विभिन्न धाराओं में विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया है।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिवशरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies