तीन लुटेरी महिलाओं को सिकंदरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

तीन लुटेरी महिलाओं को सिकंदरपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में त्योहारों के मद्देनजर,अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सिकंदरपुर थाना अंतर्गत बाज़ार में छीना/झपटी के घटना में शामिल तीन वांछित महिलाओं को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी से पुलिस के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकंदरपुर रजनीश कुमार यादव के नेतृत्व में थाना सिकंदरपुर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव अपने हमराहियों के साथ कस्बा सिकंदरपुर चौराहे पर मौजूद थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में हाल ही में छीना-झपटी की घटना को अंजाम देने वाली तीन महिलाएं थाने की ओर आ रही हैं।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए सिकंदरपुर चौराहे पर तीनों महिलाओं को रोककर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने अपना नाम रेखा पत्नी विशाल, अर्चना पत्नी मुकेश नोना, निवासी ग्राम कोहरा बुजुर्ग थाना गोला जनपद गोरखपुर तथा जूली पत्नी अशोक, निवासी ग्राम जयराम कौडिया थाना सलेमपुर जनपद देवरिया बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपित महिलाओं ने बताया कि वे लोग अलग-अलग स्थानों पर घूम-घूमकर सवारी वाहनों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं की सोने की चेन व अन्य सामान छीनने और चोरी करने का काम करती हैं। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि कुछ दिन पहले गड़वार क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना को अंजाम दिया गया था, जिसमें उनकी एक साथी पूजा पकड़ी गई थी। इसके बाद वे लोग इस क्षेत्र में आकर घटनाओं को अंजाम दे रही थीं। पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाएं थाना सिकंदरपुर में पंजीकृत मुकदमा संख्या 58/2026 धारा 115(2) और 309(6) बीएनएस के तहत वांछित थीं। गिरफ्तारी के बाद उन्हें नियमानुसार हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की गई और चालान कर न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चंद्रशेखर यादव और महिला कांस्टेबल प्रीति यादव शामिल रहीं। पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। अपराधियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई होगी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies