थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अपराधिक धमकी देने व अश्लील वीडियो वायरल कर मानहानि करने के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-
कार्यवाहीः-
श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक गोण्डा पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में थाना खरगूपुर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 314/2026, धारा 79, 351(3), 356(2) बीएनएस व 66ई/67बी आई0टी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त विनय पुत्र बेचन लाल निवासी ग्राम नगवा थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को चिरकुटिया चौराहे से 300 मीटर आगे नगवा जाने वाले सड़क (बलरामपुर) से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 29.02.2025 को थाना खरगूपुर क्षेत्र की रहने वाली एक महिला द्वारा थाना खरगूपुर में लिखित तहरीर दी गयी कि विपक्षी विनय पुत्र बेचनलाल द्वारा उसकी 14 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले गया था जिसके विरुद्ध पाक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कराया गया था । जिसमें विपक्षी जमानत पर छूटने के बाद प्रार्थिनी एवं उसकी पुत्री को जान से मारने की धमकी एवं अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर रहा है । जिससे वादिनी की पुत्री अवसादग्रस्त है । प्रार्थिनी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना खरगूपुर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। आज दिनांक 25.03.2026 को थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान वांछित आरोपी अभियुक्त विनय पुत्र बेचन लाल निवासी ग्राम नगवा थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर को चिरकुटिया चौराहे से 300 मीटर आगे नगवा जाने वाले सड़क (बलरामपुर) से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना खरगूपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
01. विनय पुत्र बेचन लाल निवासी ग्राम नगवा थाना गैड़ास बुजुर्ग जनपद बलरामपुर ।
*पंजीकृत अभियोग-*
01. मु0अ0सं0- 314/2026, धारा 79, 351(3), 356(2) बीएनएस व 66ई/67बी आई0टी0 एक्ट थाना खरगूपुर जनपद गोण्डा।
*गिरफ्तार कर्ता टीम-*
01. उ0नि0 सत्यनरायन यादव मय हमराह
02. हे0का0 सुनील प्रसाद
03. का0 रविशंकर खरवार
*गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण
