प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)
बलिया (यूपी) मनियर ब्लॉक के पुरुषोत्तम पट्टी गांव में मंगलवार को गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण कथा, राजकुमार मल के दरवाजे पर शुरू हुई । इस महा यज्ञ के लिए लोगों ने कलश यात्रा निकाला जो राजकुमार मल के दरवाजे से शुरू होकर पुरुषोत्तम पट्टी चट्टी, पेट्रोल पंप होते हुए खरीद गांव के भवानी मंदिर पर पहुंचा। वहां से जल भरकर पुनः खरीद भवानी के स्थान से दुर्गा मंदिर होते हुए राजकुमार मल के निवास स्थान पर पहुंचा। कथावाचक एवं प्रवचन कर्ता रविंद्र शास्त्री ने कहा कि समाज में फैल रही कुरुतियों को दूर करना, मनुष्य में देवत्व का उदय करना, धरती पर स्वर्ग जैसा वातावरण लाना, जीवन जीने की कला, युवाओं को सही मार्ग दिखाना एवं उनमें कर्तव्य परायणता को सिखाना इत्यादि गायत्री महायज्ञ का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि आज परिवार टूट रहा है, व्यक्तिवाद जैसी संकीर्णता बढ़ रही है। मानवीय चिंतन विज्ञान की वरदान को अभिशाप में बदल रहा है। इन सभी का समाधान गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञा पुराण में है।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रविंद्र शास्त्री ,कैलाश, विनय कुमार, राकेश गुप्ता, भगवान, सुनील कुमार ,राजेंद्र तिवारी, रामाश्रय ,परशुराम ,डॉक्टर अशोक ,चंदन, धर्मेंद्र ,मिठू ,राजेश यादव ,उमाशंकर, रविंद्र, विश्वजीत ,डॉक्टर दिलीप, बंगाली,निर्मला ,साधना ,आराधना ,अंकिता ,सुधा, सविता ,प्रीति, निधि इत्यादि लोग मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शिवजी यादव आयोजक राजकुमार मल के पुत्र ने किया
