मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आगामी संचारी अभियान के सफल संचाल हेतु
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आगामी संचारी अभियान के सफल संचाल हेतु



आज दिनांक 17.03.2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी महोदय की अध्यक्षता में आगामी संचारी अभियान के सफल संचाल हेतु जनपद प्रयागराज के समस्त चिकित्सा अधीक्षकों एवं नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के बैठक हुई।

उक्त बैठक में वेक्टर जनित रोगों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा में यह पाया गया कि जनवरी 2026 में मलेरिया का मात्र 1, डेंगू का शून्य एवं दिमागी बुखार का शून्य रोगी संसुचित हुए है। फाइलेरिया उन्मूलन हेतु कुल 31 चिकित्सा इकाइयों के रात्रिकालीन रक्त पट्टिका संग्रह का कार्य संचालित हैं। 

संचारी रोगों में मात्र स्क्रब टायफस के रोगी ही अपेक्षाकृत ज्यादा मिल रहे है जिसके नियंत्रण हेतु आगामी संचारी अभियान में कृषि विभाग द्वारा चूहों पर विशेष नियंत्रण हेतु अभियान चलाए जाने की आवश्यकत होगी। बैठक में सभी चिकित्सा इकाइयों को यह भी निर्देश दिया गया कि प्रत्येक आशा के पास मलेरिया जांच की किट के साथ ही ओ आर एस का पैकेट एवं जिंक टैबलेट उपलब्ध हो। तथा यह भी सुनिश्चित किया जाए कि ग्राम पंचायत की आकस्मिक आवश्यकता हेतु एंटी लार्वा कीटनाशक स्वास्थ्य केंद्रों को जिला मलेरिया अतिशीघ्र उपलब्ध कराए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies