रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति पर मनियर क्षेत्र में ईद-उल-फित्र का त्योहार धूमधाम से मनाया गया
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति पर मनियर क्षेत्र में ईद-उल-फित्र का त्योहार धूमधाम से मनाया गया

 


ईद उल फितर का त्यौहार हुआ संपन्न 

प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

मिस आरती (तहसील संवाददाता)

 बलिया (यूपी) रमजान के पवित्र महीने की समाप्ति पर मनियर क्षेत्र में ईद-उल-फित्र का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। शनिवार को सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में उमंग भरी भीड़ उमड़ पड़ी, जहां हजारों मुसलमानों ने नमाज अदा की। मनियर ईदगाह पर एवं मनियर 

क्षेत्र के ग्राम निपनिया,काजीपुर,मुस्तफाबाद,बालूपुर के साथ ही सिकंदरपुर नगर के अलावा क्षेत्र के बसारिखपुर,शेखपुर, जनूवान में मस्जिद पर लोगों ने नमाज अदा की एवं एक दूसरे के गले मिलकर बधाई दिया। स्थानीय प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिसमें पुलिस बल और होमगार्ड एवं पीआरडी जवान तैनात रहे। ईद की नमाज के बाद एक दूसरे के गले मिलने का सिलसिला शुरू हो गया। लोग एक-दूसरे को ईद मुबारक कहते हुए सीर, खजूर और मिठाइयां बांटते नजर आए। सिकंदरपुर और मनियर बाजार में रौनक छाई रही, जहां दुकानें सजी हुईं और खरीदारी का जमघट लगा रहा। बच्चे नए कपड़ों में सज-धजकर घूमते रहे, जबकि महिलाएं पारंपरिक परिधानों में उत्सव की शोभा बढ़ा रही थीं। स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने ईदगाह पहुंचकर मुसलमान भाइयों को बधाई दी और शांति-सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा, ईद हमें एकता और भाईचारे का पैगाम देती है। मनियर की मिट्टी सभी धर्मों के लिए समान है।" इसी क्रम में मनियर थानाध्यक्ष कौशल कुमार पाठक ने भी नमाजियों से मुलाकात की और सुरक्षा सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल मौजूद रही। हालांकि छिंटफूट बारिश के बावजूद उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। बच्चे रंग-बिरंगे गुब्बारों और खिलौनों के साथ खुशियां मना रहे थे। ईद ने मनियर और सिकंदरपुर की गलियों में खुशियों का संचार किया। आने वाले दिनों में यह त्योहार सामुदायिक एकजुटता को मजबूत करेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies