गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौरा गांव में बीते गुरुवार को हुए खूनी संघर्ष को लेकर के अब पीड़ित परिवार को मुकदमे में सुलह करने की धमकी देकर के गांव में ना रहने की भी धमकी दी जा रही है।
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौरा गांव में बीते गुरुवार को हुए खूनी संघर्ष को लेकर के अब पीड़ित परिवार को मुकदमे में सुलह करने की धमकी देकर के गांव में ना रहने की भी धमकी दी जा रही है।

 गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के कुम्हडौरा गांव में बीते गुरुवार को हुए खूनी संघर्ष को लेकर के अब पीड़ित परिवार को मुकदमे में सुलह करने की धमकी देकर के गांव में ना रहने की भी धमकी दी जा रही है।

दंबगों के धमकी और आरोपियों पर कार्रवाई न होने से से परेशान होकर के पीड़ित मोहनलाल अपने परिवार के साथ गोंडा एसपी कार्यालय पहुंचकर के शिकायत कर पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की है। इस संघर्ष में मोहनलाल गुट के रवि, विनोद, खुशबू, प्रियांशी, प्रियांशु और मुरली गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है।

अब मोहनलाल ने आरोप लगाया है कि मनजीत गोस्वामी और उनके साथियों द्वारा दर्ज मुकदमे में सुलह करने और गांव छोड़ने की धमकी दी जा रही है। मोहनलाल ने गोंडा पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी को एक शिकायत पत्र सौंपा है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते उनके परिवार के साथ मारपीट की और कुल्हाड़ी से हमला किया, जिससे कई लोग घायल हुए हैं। मोहनलाल के अनुसार, उनके परिवार के कुछ सदस्यों की हालत नाजुक बनी हुई है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मनजीत गोस्वामी द्वारा मुकदमे में सुलह करने और गांव में न रहने की धमकी दी जा रही है। मोहनलाल ने आशंका जताई है कि उनके और उनके परिवार के साथ कभी भी कोई अप्रिय घटना हो सकती है, जिसकी जिम्मेदारी आरोपियों की होगी। उन्होंने पुलिस से मेडिकल परीक्षण के आधार पर धाराओं में बढ़ोतरी कर आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस मामले में करनैलगंज कोतवाल को जांच और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

करनैलगंज कोतवाल नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि पीड़ित परिवार को धमकी दिए जाने के आरोपों की भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। कोतवाल ने आश्वस्त किया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies