नगर पंचायत मनियर में भाजपा द्वारा मनोनीत सदस्यों का भव्य सम्मान समारोह किया गया।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

नगर पंचायत मनियर में भाजपा द्वारा मनोनीत सदस्यों का भव्य सम्मान समारोह किया गया।

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा मनोनीत नगर पंचायत मनियर के सभासद कमलेश उपाध्याय, दिलीप कुमार सिंह एवं अमृता देवी (पत्नी शांति भूषण) को सम्मानित करने के लिए वार्ड नंबर 8 के निवासी दिलीप सिंह द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस अवसर पर उपरोक्त मनोनीत सदस्यगण एवं अमृता देवी के प्रतिनिधि के रूप में उनके पति शांति भूषण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा के स्थानीय नेताओं, पूर्व पदाधिकारियों एवं समर्थकों की भारी भीड़ जुटी, जो पार्टी की एकजुटता का प्रतीक बनी। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं जिला समिति सदस्य राजेश सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि ये मनोनीत सदस्य नगर पंचायत के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने मनियर की जनता से पार्टी के प्रति आह्वान किया कि वे स्थानीय मुद्दों पर एकजुट होकर काम करें। प्रिंस तिवारी ने मनोनीत सदस्यों की उपलब्धियों की सराहना की, जबकि सभासद प्रतिनिधि अंजनी कुमार सिंह उर्फ कंचन सिंह ने पार्टी की नीतियों पर प्रकाश डाला।सम्मान समारोह में पूर्व सभासद दीपक सिंह, विनय सिंह, अमरेंद्र सिंह डब्लू, एवं उदय पाठक, कन्हैया सिंह, सुनील कुमार उपाध्याय उर्फ चुली बाबा, बृज बिहारी सिंह, अजीत सिंह, प्रिंस जायसवाल, भानु सिंह, सभासद अभय सिंह सोनू, गौरव सिंह, युवा मंडल अध्यक्ष साहिल सिंह, विशाल सिंह, अमित गुप्ता सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। दिलीप सिंह ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत-अभिनंदन किया। मनोनीत सदस्य कमलेश उपाध्याय ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे मनियर के विकास के लिए कटिबद्ध रहेंगे।कार्यक्रम का संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा सीतांशु गुप्ता ने किया। समापन पर सभी ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए। यह आयोजन भाजपा की ग्रामीण स्तर पर मजबूत पकड़ को दर्शाता है। मनियर नगर पंचायत में आगामी दिनों विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies