लखनऊ :21 मार्च 2026
उत्तर प्रदेश के . उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जी ने बस डिपो परिसर, मंझनपुर कौशाम्बी मे आयोजित कार्यक्रम “गौरव प्रतिमा अनावरण” महोत्सव को सम्बोधित करते हुए कहा कि मंझनपुर को समरसता का केन्द्र बनाने का सराहनीय कार्य किया गया है, जो पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणादायी है। सरकार का संकल्प है, सबका साथ-सबका विकास और सबको रोजगार। उन्होंने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के लाभार्थियों को ट्रैक्टर संचालित मोबाइल यूनिट प्रदान करते हुए कहा कि सरकार, रोजगार आपके द्वार लेकर आई हैं। उन्होंने जनपदवासियों से आह्वान किया कि इस योजना का लाभ उठाएं।
. उप मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यकाल के 09 वर्ष पूर्ण हुए है, ये 09 वर्ष उपलब्धियों से भरा है। इन 09 वर्षों में प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ है, विकास के अनेक कार्य हुए है। 09 लाख लोगों को सरकारी नौकरी दी गई। डबल इंजन की सरकार गरीबों को अमीर बनाने का कार्य कर रहीं है। शिक्षामित्रों का मानदेय बढ़ाया गया। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिला पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन व दिव्यांग पेंशन, जो पूर्व में 300 रूपए प्रतिमाह मिलता था, इसे बढ़ाकर 1000 रूपए किया गया, अब इसे और बढ़ाकर 1500 रूपए प्रतिमाह देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सबके विकास के लिए कार्य कर रहीं है। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत, जिनके घर नहीं थे, उन्हें आवास देने का कार्य किया गया/किया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के अन्तर्गत निःशुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। प्रधानमंत्री जनधन योजना के अन्तर्गत देश में लगभग 65 करोड़ लोगों का बैंक खाता खोला गया।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत देश में लगभग 10 करोड़ किसानों के खाते में प्रतिवर्ष 06 हजार रूपए हस्तान्तरित किया जा रहा है। आयुष्मान भारत योजना के तहत रूपए 05 लाख तक का निःशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध कराई जा रहीं है। घर-घर बिजली पहुॅचाने का कार्य किया गया। अयोध्या में रामलला का भव्य राम मन्दिर बना। उन्होने महिलाओं का आह्वान किया कि स्वयं सहायता समूह से जुड़े, आपको रोजगार देने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि वर्ष-2047 तक देश को विकसित एवं प्रदेश को विकसित करने का संकल्प लिया गया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि देश व प्रदेश के साथ ही जनपद कौशाम्बी व मंझनपुर का भी सर्वांगीण विकास हो रहा है। रामवन गमन मार्ग का निर्माण कार्य प्रगति पर है। यह मार्ग अयोध्या से लेकर रामेश्वर तक बनेंगा। प्रयागराज एयरपोर्ट से कौशाम्बी तक फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य प्रगति पर है। प्रदेश में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त है। अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जा रहीं है। सरकार, महापुरूषों को सम्मान देने का कार्य कर रहीं है।
इस अवसर पर मा.विधायक पूजा पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मराज मौर्य, जनपद के प्रभारी अवशेध गुप्ता, निवर्तमान विधायक शीलता प्रसाद उर्फ पप्पू पटेल, संजय कुमार गुप्ता व लाल बहादुर, सदस्य उ.प्र. अनुसूचित जाति/जनजाति आयोग जितेन्द्र कुमार, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मंझनपुर वीरेन्द्र फौजी व भरवारी कविता पासी, अध्यक्ष नगर पंचायत अजुहा शान्ती देवी व सिराथू भोला यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी बैंक शिवमोहन मौर्य, अनीता त्रिपाठी, नीतू कनौजिया, संजय जायसवाल, भोले शंकर, ब्लॉक प्रमुखगण, अध्यक्ष डीसीएफ चन्द्र दत्त शुक्ल सहित अन्य गणमान्य तथा मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
