उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार



 थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार-


श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा थाना वंजीरगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-32/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त-01. अरून कुमार उर्फ अरूण कुमार पुत्र शिवशंकर नि0 ग्राम डोमनीपुर थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर को लाल ब्रदर्श पेट्रोल पम्प अकबरपुर के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। 


*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

थाना उमरीबेमगंज पुलिस द्वारा थाना वजीरगंज में पंजीकृत मु0अ0सं0-32/25 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट की विवेचना संपादित की जा रही थी। जिसमें थाना उमरीबेमगंज पुलिस द्वारा वांछित गैंगेस्टर अरून कुमार उर्फ अरूण कुमार पुत्र शिवशंकर नि0 ग्राम डोमनीपुर थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर को लाल ब्रदर्श पेट्रोल पम्प अकबरपुर के सामने से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त का एक आपराधिक गिरोह है जो भौतिक एवं आर्थिक लाभ प्राप्त करने हेतु गोवंशीय पशुओं की हत्या व उनकी तस्करी की घटनाओं को अंजाम दिया करते है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना उमरीबेगमगंज पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी। 


*गिरफ्तार अभियुक्त-*

01. अरून कुमार उर्फ अरूण कुमार पुत्र शिवशंकर नि0 ग्राम डोमनीपुर थाना अकबरपुर जनपद अम्बेडकर नगर।


*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0-32/25, धारा 3(1) यू0पी0 गैंगस्टर एक्ट थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा।


*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

01. प्र0नि0 गोविन्द कुमार थाना उमरीबेमगंज।

02. उ0नि0 अंगद सिंह।

03. का0 पारस यादव।

04. का0 पियूष यादव।

गोण्डा। से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies