नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, कब्जे से चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, कब्जे से चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद

 


थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण, कब्जे से चोरी का माल व घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद-

श्रीमान पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना को0 नगर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-105/26, धारा 303(2) बीएनएस की घटना का सफल अनावरण करते हुए 03 अभियुक्तों- 01. आलोक पाण्डेय पुत्र रामदत्त पाण्डेय, 02. प्रदीप तिवारी पुत्र जमुना प्रसाद तिवारी, 03. छोटकनू पुत्र सन्ने, निवासी इमामबाड़ा, को मिश्रौलिया ओवरब्रिज के पास, डीजल डिपो के पीछे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद चोरी का आरआरयू, 01 अदद चोरी का बीबीयू व चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया गया। 


घटना का संक्षिप्त विवरण-

वादी पंकज कुमार सिंह, सुरक्षा अधिकारी, निशा सेवा सुरक्षा कम्पनी/इण्डस टावर गोण्डा द्वारा थाना को0 नगर में लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 28.01.2026 को थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्टेशन रोड, डॉ० एस०एन० ओझा गली, छेदीपुरवा स्थित एयरटेल टावर संख्या 2042642 से अज्ञात चोरो द्वारा 01 अदद आरआरयू व 01 अदद बीबीयू चोरी कर लिया गया है। वादी की लिखित तहरीर के आधार पर थाना को0 नगर में अज्ञात अभियुक्तों के विरूद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। जिसमें आज दिनांक 01.02.2026 को थाना को0 नगर पुलिस द्वारा चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चोरी करने के 03 आरोपी अभियुक्तों 01. आलोक पाण्डेय पुत्र रामदत्त पाण्डेय, 02. प्रदीप तिवारी पुत्र जमुना प्रसाद तिवारी, 03. छोटकनू पुत्र सन्ने, निवासी इमामबाड़ा, को मिश्रौलिया ओवरब्रिज के पास, डीजल डिपो के पीछे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 अदद चोरी का आरआरयू, 01 अदद चोरी का बीबीयू व चोरी की घटना में प्रयुक्त 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार को बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया। 


*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*

01. आलोक पाण्डेय पुत्र रामदत्त पाण्डेय, निवासी निरपुर ख्याला, थाना परसपुर, जनपद गोण्डा।

02. प्रदीप तिवारी पुत्र जमुना प्रसाद तिवारी, निवासी फैजाबाद रोड कमल टंकी, ग्राम ढलहनपुरवा, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।

03. छोटकनू पुत्र सन्ने, निवासी इमामबाड़ा, थाना कोतवाली नगर, जनपद गोण्डा।


*पंजीकृत अभियोग-*

01. मु0अ0सं0-105/2026, धारा 303(2),317(2) बीएनएस थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।


*बरामदगी-*

01. 01 अदद चोरी का आरआरयू 

02. 01 अदद चोरी का बीबीयू 

03. 01 अदद स्विफ्ट डिजायर कार, सफेद रंग


*गिरफ्तार कर्ता टीम-*

01. उ0नि0 अंकित उपाध्याय।

02. उ0नि0 सोनू कुमार।

03. उ0नि0 विभव तिवारी। 

04. कां0 अमित तोमर।

05. कां0 पियूष गोस्वामी।


 गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies