जिलाधिकारी ने 22 फरवरी को सोरांव में आयोजित मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के संबंध में की बैठक, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को विकास भवन में श्री शशि कुमार सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह व अन्य सम्बंधित विभागों के अधिकारियों के साथ दिनांक 22.02.2026 को राम दुलारी बच्चू लाल जायसवाल पी0जी0 कॉलेज, नवाबगंज, सोरांव में मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के आयोजन के संबंध में बैठक करते हुए सभी सम्बंधित विभागों के अधिकारियों का आवश्यक निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को वहां पर अपने विभाग से सम्बंधित स्टॉल लगाने तथा अधिक से अधिक लाभार्थियों को लाभान्वित कराये जाने के साथ-साथ योजनाओं के बारे में लोगो को जानकारी दिए जाने के लिए कहा है, जिससे कि अधिक से अधिक लोगो को योजनाओं के बारे में जानकारी हो सके तथा वे योजनाओं का लाभ सके। जिलाधिकारी ने विभागों को समन्वय बनाकर समस्त तहसीलों, ग्राम पंचायत में ऐसे लोगों को चिन्हित करने के लिए कहा है, जिन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कराया जा सकता है। उन्होंने योजनाओं से अधिक से अधिक पात्र लोगो को लाभान्वित कराते हुए मेगा/वृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर को सफल बनाये जाने के लिए कहा है।
