जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

 


जिलाधिकारी ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश


कार्य में शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले वेण्डरों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए अनुबंध किया जायेगा समाप्त


विद्युत विभाग को उनके स्तर पर लम्बित सभी पेण्डेंसी को अभियान चलाकर निस्तारित करते हुए ज्यादा से ज्यादा सोलर कनेक्शन कराये जाने के दिए निर्देश


प्रयागराज 18 फरवरी

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को एनआईसी सभागार में पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के सम्बंध में बैठक आयोजित की गयी तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।



  बैठक में वेण्डर चयन के उपरांत वेण्डर के स्तर पर लम्बित आवेदन, बिजली विभाग में नाम, लोड, बिजली का बिल इत्यादि संशोधन से सम्बंधित लम्बित प्रकरण, विद्युत विभाग के अन्तर्गत निरीक्षण हेतु लम्बित प्रकरण एवं स्मार्ट मीटर से सम्बंधित प्रकरण, पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजनान्तर्गत बैंक स्तर पर लोन निर्गत/पार्शियल पेमेण्ट सम्बंधित लम्बित प्रकरणों के बारे में विस्तार से समीक्षा की गयी। 


   जिलाधिकारी ने प्रभारी पीओनेडा से पीएम सूर्यघर योजना के प्रगति के बारे में जानकारी ली, जिसपर उनके द्वारा बताया गया कि दिनांक 17.02.2026 तक 27837 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें 12481 लोगों के यहां सोलर पैनल का इंस्टालेशन हो चुका है तथा अभी 19304 आवेदनों में इंस्टालेशन का कार्य होना शेष है। जिलाधिकारी ने निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित किये जाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए है। उन्होंने प्रभारी पीओ नेडा को विद्युत विभाग व बैंक के अधिकारियों एवं पीएम सूर्यघर योजना व क्लीन एनर्जी का वेण्डरों के साथ बैठक कर पेंडेसी को समाप्त करने के लिए कहा है। उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि प्रत्येक वेण्डर को पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का जो लक्ष्य तय किया गया है, उस लक्ष्य के अनुसार हर घर में सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्राथमिकता पर कार्यवाही करने के लिए कहा है। उन्होंने विद्युत विभाग के सभी अधिकारियों को उनके स्तर पर पीएम सूर्यघर योजना से सम्बंधित लम्बित सभी पेण्डेंसी को अभियान चलाकर प्राथमिकता पर निस्तारित करते हुए ज्यादा से ज्यादा सोलर कनेक्शन कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के वेण्डरों के द्वारा सोलर सिस्टम लगाये जाने में यदि शिथिलता या लापरवाही बरती जा रही है, तो सम्बंधित वेण्डर का अनुबंध समाप्त कर दिया जायेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, पीओ नेडा श्रीमती कोमिल द्विवेदी, विद्युत विभाग के अधिकारी सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies