“पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

“पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन

 


“पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम” का सफल आयोजन


आज दिनांक 18 फरवरी 2026 को जनपद प्रयागराज के आकांक्षी ब्लॉक कोरांव में 

 पीएम विश्वकर्मा लाभार्थियों हेतु जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं शिल्पकारों को पीएम विश्वकर्मा योजना एवं विभिन्न एमएसएमई योजनाओं की जानकारी प्रदान कर उन्हें स्वरोजगार, डिजिटल लेन-देन, विपणन एवं वित्तीय सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था।



कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। सभी अतिथियों को अंगवस्त एवं पौधा देकर स्वागत किया गया । श्री संजय कुमार, सहायक निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, प्रयागराज ने सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए श्री प्रेम चंद कुमार, वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी एमएसएमई-डीएफओ, प्रयागराज ने लाभार्थियों को योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी उन्होंने योजना के उद्देश्य मंशा को साझा किया।

विशेष संबोधन में श्री रामेश्वर सिंह, एडीओ पंचायत, कोरांव तथा श्रीमति सपना सोनकर, सहायक प्रबंधक उद्योग, प्रयागराज ने कारीगरों को सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री एल.बी.एस. यादव, निदेशक, एमएसएमई-विकास कार्यालय, प्रयागराज ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि पारंपरिक कारीगरों का कौशल देश की अमूल्य धरोहर है, जिसे आधुनिक तकनीक और डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार से जोड़ा जाना आवश्यक है।

तकनीकी सत्र में विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। श्री एस .के. गंगल सहायक निदेशक एमएसएमई विकास कार्यालय प्रयागराज ने पीएम विश्वकर्मा एवं एमएसएमई योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। श्री शिव शंकर सिंह, डायरेक्टर, सिक्योरनेट प्राइवेट लिमिटेड ने ऑनलाइन विक्रय, ब्रांडिंग एवं मार्केटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला अपने उत्पाद के साथ अपना ब्रांड नाम के साथ पहचान बनाने की बात कही। श्री दीपक वर्मा, ब्रांच मैनेजर, बैंक ऑफ बड़ौदा, कोरांव ने वित्तीय एवं डिजिटल साक्षरता तथा ऋण प्रक्रिया/दस्तावेजीकरण की जानकारी दी। श्री सुमन कुमार सिंह ब्रांच मैनेजर, कोरांव ब्रांच, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने स्टेट बैंक द्वारा चलाई जा रही योजनाओं और लोन के बारे में बताया। 

श्रीमती सपना सोनकर, सहायक प्रबंधक, उद्योग, जिला उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन केंद्र, प्रयागराज ने विभाग की भूमिका एवं योजनाओं के बारे में बताया। श्री निर्मल कांत पांडेय ने पैकेजिंग, लेबलिंग एवं विपणन रणनीति और उत्पाद की गुणवत्ता पर उपयोगी सुझाव दिए। श्री विनय कुमार सेठ ,सीनियर मैनेजर, इंडिया पोस्ट बैंक ने डिजिटल भुगतान एवं क्यूआर कोड के माध्यम से भुगतान प्राप्त करने की प्रक्रिया समझाई।श्री डी पी यादव, अनुदेशक राजकीय आई टी आई ने पी एम विश्वकर्मा लाभार्थियों को दिये जा रहे प्रशिक्षण के बारे में बताया। श्री प्रेम चंद कुमार वरिष्ठ सांख्यिकी अधिकारी ने लाभार्थियों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया से अवगत कराया।

कार्यक्रम के अंत में प्रश्न उत्तर सेशन सत्र का आयोजित किया गया, जिसमें लाभार्थियों ने अपनी जिज्ञासाएं रखीं और विशेषज्ञों द्वारा उनका समाधान किया गया। समापन पर श्री संजय कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम में लगभग 80 की संख्या में पीएम विश्वकर्मा योजना के लाभार्थियों, कारीगरों एवं उद्यमियों ने भाग लिया और इसे अत्यंत उपयोगी एवं ज्ञानवर्धक बताया। 30 की संख्या में पी एम विश्वकर्मा लाभार्थियों को इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा क्यू आर कोड जेनरेट कर निशुल्क उपलब्ध कराया गया। कार्यशाला के दौरान कुल 8 लाभार्थियों ने ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफार्म मीशो पर विक्रेता के रूप में आन बोर्डिंग कराया गया। 


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies