नहर मार्ग को स्थानीय लोगों द्वारा किया गया लेपन/समतल कार्य,जनप्रतिनिधि/प्रशासनिक उदासीनता पर लगा प्रश्न चिन्ह
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

नहर मार्ग को स्थानीय लोगों द्वारा किया गया लेपन/समतल कार्य,जनप्रतिनिधि/प्रशासनिक उदासीनता पर लगा प्रश्न चिन्ह

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) सिकंदरपुर में नवगठित जन कल्याण सेवा समिति द्वारा स्थानीय बस स्टैंड चौराहा स्थित नहर के पश्चिम दिशा को जाने वाली वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़क को स्थानीय लोगों द्वारा स्वयं पहल कर,निर्माण कार्य कराया गया। बताया जाता है कि आदर्श नगर पंचायत सिकंदरपुर स्थित नवगठित जन कल्याण सेवा समिति द्वारा बुधवार को वर्षों से नहर के पश्चिम दिशा में जाने वाली ऊबड़ खाबड़ जर्जर हालत में पड़ी नहर मार्ग (सड़क) को स्थानीय लोगों द्वारा आपसी चंदा एकत्रित कर सिकंदरपुर के बस स्टैंड चौराहा (नहर पुलिया) से एच पी गैस एजेंसी तक जेसीबी मशीन के द्वारा नहर मार्ग को लेपन कार्य/समतल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार नमामि गंगे योजना के तहत इस मार्ग को खोद कर पाइप लाइन लगाया गया था और उसी हालत में छोड़ दिया गया था।जिस कारण स्थानीय लोगों,स्कूली बच्चों के साथ साथ वाहनों व राहगीरों के आवागमन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। बार बार संज्ञान में देने के बावजूद संबंधित अधिकारी व जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से क्षुब्ध होकर नवनिर्मित जन कल्याण सेवा समिति द्वारा स्वयं चंदा एकत्रित कर जेसीबी मशीन द्वारा नहर मार्ग को मिट्टी से लेपन/समतल करवाया गया। जिससे स्थानीय लोगों स्कूली बच्चों व अन्य राहगीरों का आवागमन सकुशल सुचारू रूप से हो सका है। यह कार्य प्रशासन व जनप्रतिनिधियों पर जोरदार थप्पड़ है। अब देखना यह है कि बरसात आने से पहले क्या प्रशासन व जनप्रतिनिधियों का ध्यान इस नहर मार्ग को दुरुस्त करने की ओर होता है या नहीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies