मेला क्षेत्र में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर के आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को दी गई विधिक जानकारी
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मेला क्षेत्र में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर के आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को दी गई विधिक जानकारी



विधि कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से श्रद्धालुओं को साइबर क्राइम के बारे में बताया गया


आज दिनांक 04.02.2026 को माननीय जनपद न्यायाधीश /अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री सत्य प्रकाश त्रिपाठी के निर्देशानुसार सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण प्रयागराज श्री शशि कुमार द्वारा माघ मेला 2026 में समस्त मेला क्षेत्र में विधिक जागरूकता एवं साक्षरता शिविर का आयोजन कर मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं को विधिक जानकारी प्रदान की गई । साथ ही शंभू नाथ विधि कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से माघ मेला क्षेत्र में आए श्रद्धालुओं को साइबर क्राइम के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव व सावधानियां के बारे में जानकारी प्रदान की गई। माघ मेला क्षेत्र 2026 में विधि छात्रों द्वारा आगामी लोक अदालत 14.3.2025 के बारे में प्रचार प्रसार किया गया। 

दिनांक 22. 2.2026 को नवाबगंज तहसील सोरांव में आयोजित मेगा/वृहद साक्षरता एवं सेवा सहायता शिविर के बारे में आम जनमानस को जागरुक करते हुए समस्त जनमानस को समस्त सरकार की व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराते हुए उसका लाभ प्राप्त करने हेतु पंजीकरण करने हेतु दिशा निर्देश प्रदान करते हुए अधिक से अधिक लोगों के मध्य सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से उन्हें जागरूक किया गया। इस अवसर पर शंभूनाथ विधि विद्यालय की तरफ से श्री जीवेश दुबे, श्री सतपाल , श्वेता राय , अनुकृति पाण्डेय व परा विधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे

यह जानकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री शशि कुमार द्वारा प्रदान की गई

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies