राष्ट्रीय आविष्कार अभियान-2026 के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन,जिले में टॉप-5 में स्थान बनाकर खिल उठे कंपोजिट विद्यालय पन्दह के बाल वैज्ञानिक
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

राष्ट्रीय आविष्कार अभियान-2026 के अंतर्गत विज्ञान प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन,जिले में टॉप-5 में स्थान बनाकर खिल उठे कंपोजिट विद्यालय पन्दह के बाल वैज्ञानिक

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

 बलिया (यूपी) राष्ट्रीय आविष्कार अभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी एवं क्विज प्रतियोगिता में कंपोजिट विद्यालय पन्दह के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले के टॉप-5 में स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए वैज्ञानिक मॉडल, नवाचार एवं तार्किक प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल को अत्यंत प्रभावित किया। उनकी सृजनात्मक सोच, वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति सराहनीय रही।जानकारी के अनुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप टैबलेट प्रदान किए गए। टैबलेट प्राप्त करते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। विद्यार्थियों ने इसे अपने भविष्य की पढ़ाई और तकनीकी ज्ञान को सशक्त बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रभारी प्रधानाध्यापिका एवं समस्त अध्यापकों ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और नवाचार की भावना को प्रोत्साहित करते हैं।

विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प व्यक्त किया।

इस अवसर पर रणवीर सिंह सोडी, अंशु वर्मा, मुस्कान, शिवानी, रितेश कुमार, किंजल गुप्ता एवं प्रिया यादव आदि विद्यार्थियों ने विशेष रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies