सिवानकला गांव में गोबर फेंक कर असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ० भीम राव आंबेडकर प्रेरणा द्वार को तोडा..
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

सिवानकला गांव में गोबर फेंक कर असामाजिक तत्वों द्वारा बाबा साहब डॉ० भीम राव आंबेडकर प्रेरणा द्वार को तोडा..

 


प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) तहसील व थाना सिकंदरपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत सिवानकला में 

 18 नवम्बर 2025 को ग्रामसभा सिवानकला के पंचायत भवन पर भीमराव अम्बेडकर प्रेरणा द्वार को बनवाया गया था। लेकिन गांव के कुछ असामाजिक तत्वों के द्वारा विगत 26 नवम्बर 2025 को संविधान दिवस के दिन ग्राम पंचायत सिवानकला में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेरणा द्वारा तोड़ दिया गया। उक्त घटना का जिक्र ग्राम प्रधान ने अपने सोशल मीडिया के आईडी पर फोटो व वीडियो के साथ शेयर करते हुए आगे लिखा है कि दिनांक 29 जनवरी 2026 को प्रशासन के निगरानी में उसका निर्माण कराया गया।

 8 फरवरी 2026 को बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर प्रेरणा द्वारा पर गोबर फेंक दिया गया था। प्रशासन द्वारा उसे रात में पुलिस की देखरेख में साफ सफाई कराया गया,किंतु दिनांक 11 फरवरी 2026 दिन बुधवार को पुनः बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर प्रेरणा द्वार को गोबर फेंक कर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त किया गया है। बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर के नाम पर ओछी राजनीति करने वालो को नहीं पता है कि बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर जी की ही देन है कि आज उन्हें बोलने की आजादी मिली है।और आज उन्हीं के नाम पर अपनी राजनीतिक रोटी सेंक रहे है। ग्राम प्रधान रसिक अहमद ने कहा कि 

मै शासन एवं पुलिस प्रशासन से मांग करता हूं कि ऐसे घिनौना कृत्य करने वालो के खिलाफ सख्त कानूनी एवं विधिक कार्रवाई करने की कृपा करें।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies