युवाओं की सक्रिय सहभागिता ही आने वाले भविष्य को नेतृत्व प्रदान करेगे:- ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

युवाओं की सक्रिय सहभागिता ही आने वाले भविष्य को नेतृत्व प्रदान करेगे:- ज्ञानेन्द्र नाथ सिंह



प्रदीप बच्चन (ब्यूरो चीफ)

बलिया (यूपी) टाउन डिग्री स्नातकोत्तर पीजी कॉलेज के राजनेंद्र प्रसाद सभागार मे अभाविप के कॉलेज इकाई गठन का कार्यक्रम 13 फरवरी को सम्पन्न हुआ,हिमांशु मिश्र 

मीडिया व्यवस्था प्रमुख 

अभाविप बलिया ने जानकारी देते हुए हमारे वरिष्ठ संवाददाता प्रदीप बच्चन को बताया कि चुनाव अधिकारी के रूप मे मुख्य अतिथि ज्ञानेंद्र नाथ सिंह(राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य अभाविप) ने अंकित तिवारी को इकाई अध्यक्ष तथा सृष्टि खारबारी को इकाई मंत्री के रूप मे इनके नाम की घोषणा हुई।

अभाविप प्रत्येक वर्ष हर शैक्षणिक संस्थानों मे इकाई गठन करता है। जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों के बीच नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से उनके व्यक्तिव विकास मे सकारात्मक परिवर्तन लाना होते है।

अभाविप ही एकमात्र ऐसा विद्यार्थी संगठन है जो कि पूरे वर्ष पर्यन्त विभिन्न प्रकार के आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के मध्य एक साकारात्मक विकास परक नेतृत्व क्षमता विकसित करने मे सहायक होता है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से रंजीत सिंह, अंकित ठाकुर, अनुराग सिंह, दीपक सिंह उपस्थित रहे।

संचालन अभिषेक यादव ने किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies