जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक सम्पन्न

 


सभी स्कूल, मैरेज हॉल एवं हॉस्पिटल के प्रबंधक संस्थान में वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था स्वयं करने हेतु बनाये कार्य योजना


संस्थान के बाहर रोड पर अवैध रूप से खड़े वाहन पाये जाने पर सम्बंधित संस्थान के विरूद्ध की जायेगी सख्त कार्यवाही


अपर जिलाधिकारी नगर की अध्यक्षता में सभी इंट्री प्वाइंटों में स्थायी होल्डिग एरिया बनाये जाने हेतु भूमि के चिन्हांकन के लिए गठित की गयी समिति


प्रयागराज 13 फरवरी: जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा की अध्यक्षता में शुक्रवार को संगम सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गयी तथा सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाधिकारी ने शहर में जाम की स्थिति के दृष्टिगत परिवहन विभाग, पुलिस विभाग व मुख्य चिकित्साधिकारी एवं जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि संचालित हो रहे स्कूल, मैरेज हॉल एवं हॉस्पिटल संचालकों के साथ बैठक कर सम्बंधित संस्थान के द्वारा वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था स्वयं किए जाने हेतु कार्ययोजना बनवायें। यदि संस्थानों के द्वारा कार्ययोजना न बनाकर संस्थान के बाहर के बाहर रोड पर अवैध रूप से वाहन खड़े किये जा रहे हो, ंतो उनके विरूद्ध नोटिस निर्गत करते हुए सख्त कार्यवाही की जाय। उन्होंने कहा कि सभी संस्थान पार्किंग की व्यवस्था स्वयं करें तथा सड़क के किनारे पार्किंग न हो, यह सुनिश्चित करें।


जिलाधिकारी ने पीडीए को निर्देशित किया कि उनके द्वारा भवन, मैरेज हाल, स्कूल, अस्पताल के निर्माण से पूर्व नक्शा पास किये जानें की कार्यवाही की गयी है, उनमें पार्किंग की व्यवस्था को जांच कराते हुए पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाये। नगर क्षेत्र में वृहद जाम के दृष्टिगत शहर को जाम से मुक्त किये जानें हेतु लखनऊ, प्रतागपढ़, वाराणसी, मिर्जापुर व रीवा के प्रत्येक रूट से आने वाले वाहनों के लिए पर फाफामऊ, झूंसी, नैनी सहित सभी इंट्री प्वाइंटों में स्थायी होल्डिग एरिया बनाये जाने हेतु भूमि के चिन्हांकन के लिए अपर जिलाधिकारी (नगर), प्रयागराज की अध्यक्षता में एआरएम रोडवेज व एडीसीपी (टैªफिक), पुलिस विभाग व अपर नगर आयुक्त, नगर-निगम एवं परिवहन विभाग की संयुक्त टीम गठित की गयी है। गठित समिति भूमि का चिन्हांकन कर विस्तृत प्लान तैयार कर अगली बैठक में प्रस्तुत करेगी।


बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा समस्त कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित किया गया कि शून्य मृत्यु दर (जेडएफडी) कार्यक्रम के कार्यान्वयन हेतु सेव लाइफ फाउण्डेशन द्वारा बनाये गये रोड सेफ्टी प्लान के अन्तर्गत क्रिटिकल कॉरीडोर की सूची में दिये गये कोऑर्डिनेट के आधार पर रोड सेफ्टी सर्वे करते हुए उन पर शार्ट टर्म मीजर्स एवं लांग टर्म मीजर्स हेतु कार्य-योजना बनाकर मांग पत्र प्रेषित किया जाय।


परिवहन विभाग व पुलिस विभाग यातायात को निर्देशित किया गया कि अपर जिलाधिकारी (नगर) प्रयागराज की अध्यक्षता में ई-रिक्शा के संचालन हेतु होने वाली बैठकों में टैम्पो टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को भी शामिल किया जाय। सिविल लाइन्स एरिया में नो ई-रिक्शा जोन घोषित किये जानें सम्बंधी प्रभावी कार्यवाही की जाय।


पिछली बैठक में अलोपीबाग फ्लाईओवर के पास बंद किये गये कट को खोले जानें हेतु परिवहन विभाग, पुलिस विभाग एवं लोक निर्माण विभाग एवं टैम्पो टैक्सी यूनियन के सदस्यों के साथ दिनांक 17.02.2026 को संयुक्त सर्वेक्षण कर प्रभावी कार्यवाही की जायेगी।


लोक निर्माण विभाग, एनएच, एनएचएआई, नगर-निगम, पीडीए को निर्देशित किया गया कि सभी चौराहों पर जेब्रा क्रासिंग पर (इंड टू इंड) किये जानें हेतु प्रस्ताव बनाकर प्रेषित करें।


शहर के सभी चौराहों पर नगर-निगम, पीडीए, लोक निर्माण विभाग, एनएच, यह सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किंग, ठेला, वेन्डर्स मुख्य चौराहों के समीप स्थित न हों। उन जगहों को चिन्हित कर उन पर पेंण्ट करने की कार्यवाही करते हुए No Obstruction एरिया घोषित करेंगे।


मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि आकस्मिक दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एम्बुलेंस 108 की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे, जिससे कि जिससे कि कम समय में समुचित इलाज घायलों, आहतों को दिया जा सके। उन्होंने शहर के सभी इंट्री प्वाइंटों पर पोस्ट एक्सीडेंट केयर फैसिलिटी के लिए आवश्यक रिकवरी वाहन, क्रेन, कटर सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की डिमांड किए जाने के लिए कहा है।


स्कूली वाहनों के फिटनेस परीक्षण के लिए निर्धारित सर्विस स्टेशन को मिर्जापुर से प्रयागराज में स्थानान्तरित किये जानें के सम्बंध में परिवहन विभाग यथोचित कार्यवाही करे।


निर्देशित किया गया कि वृहद दुर्घटनाओं के दृष्टिगत एम्बुलेंस शहर से जानें वाले विभिन्न राष्ट्रीय मार्गों के नजदीक ट्रामा सेंटरों व प्राइवेट तथा सरकारी हास्पिटल क्रियाशील रखा जाय। जिससे कि कम समय में समुचित इलाज घायलों, आहतों को दिया जा सके।


उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि बैठक में उठाये गये बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत अनुपालन आख्या ससमय उपलब्ध करायी जाय।


इस अवसर पर श्री पी0के राय, अधिशासी अभियन्ता/सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रान्तीय खण्ड, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री सुरेन्द्र सिंह, अधिशासी अभियन्ता, नि0खं0-4(कु0मे0), लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री शैलेन्द्र सिंह, ए0सी0पी0 (टैफिक), पुलिस विभाग, प्रयागराज, श्री मोहम्मद अरशद, सहायक अभियन्ता/प्रतिनिधि सचिव/सदस्य, जिला सड़क सुरक्षा समिति, प्रयागराज, श्री के0एस0 श्रीवास्तव, सहायक अभियन्ता, नि0खं0-3, लो0नि0वि0, प्रयागराज, श्री अजीत कुमार, अधिशासी अभियन्ता, नगर-निगम, प्रयागराज, श्री विवेक गुप्ता, सहायक अभियन्ता, प्रयागराज विकास प्राधिकरण, प्रयागराज, श्री आन्नद राव, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी, प्रयागराज, श्री प्रशान्त दीक्षित, एआरएम, उ0प्र0 परिवहन निगम, प्रयागराज, श्री के0के0 सिंह, सहायक अभियन्ता, सिंचाई विभाग, बेलन कैनाल, प्रखण्ड, प्रयागराज, श्री प्रभाकर सिंह, डिप्टी मैनेजर (टे0), एनएचएआई पीआईयू, प्रयागराज, श्री निकुंज तिवारी, सहायक अभियन्ता, पीआईयू मोर्थ, प्रयागराज, श्री राम सागर, पी0टी0ओ0, परिवहन विभाग, प्रयागराज, डा0 सुधांशु शुक्ला, एम0ओ0 स्वास्थ्य विभाग, कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, डा0 अमित सिंह, एमओ, एसआरएन, हॉस्पिटल, प्रयागराज, श्री अमित कुमार, यातायात निरीक्षक, प्रयागराज, श्री कृष्ण मोहन मिश्र, उपनिरीक्षक, सीसी टीम, प्रयागराज, श्रीमती गायत्री मेहता, सहायक प्रबन्धक, सेव लाइफ फाउण्डेशन, प्रयागराज, श्री रवीन्द्र सिंह, डिप्टी आर0ओ0, फारेस्ट विभाग, प्रयागराज, श्री रघुनाथ द्विवेदी, उपाध्यक्ष टैम्पो टैक्सी यूनियन, प्रयागराज, श्री विनोद चन्द्र दुबे, अध्यक्ष एवं श्री रमाकान्त रावत, महामंत्री, टेम्पो टैक्सी यूनियिन एवं अन्य उपस्थित अधिकारीगण व यूनियन के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies