मण्डलायुक्त/रोल ऑब्जर्वर द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मण्डलायुक्त/रोल ऑब्जर्वर द्वारा निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण



मण्डलायुक्त/रोल ऑब्जर्वर श्रीमती सौम्या अग्रवाल द्वारा निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद उत्तर के मैरी लुकस स्कूल एंड कॉलेज (बूथ संख्या 260 से 266), ज्वाला देवी इंटर कॉलेज (बूथ संख्या 246 से 250) तथा फाफामऊ विधानसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय थरवई (बूथ संख्या 394 से 397) में बनाए गए बूथों का निरीक्षण किया गया।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों पर उपस्थित बूथ लेवल अधिकारियों से अनमैप्ड मतदाताओं तथा डिफेक्टिव फोटो वाले प्रकरणों की जानकारी ली साथ ही तार्किक विसंगति (लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी) के अंतर्गत मैपिंग की आवश्यकता वाले मतदाताओं को नोटिस निर्गत करने तथा उनकी सुनवाई से संबंधित की जा रही कार्यवाही के बारे में भी पूंछा। 


उन्होंने सभी बीएलओ एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (एईआरओ) द्वारा दी गई कई सूचनाओं का गणना प्रपत्रों से सत्यापन करते हुए किसी भी माध्यम से (ऑफलाइन अथवा ऑनलाइन) घोषणा पत्र के साथ फार्म-6 प्राप्त होने पर उन्हें तत्काल अपलोड कराते हुए फील्ड वेरिफिकेशन रिपोर्ट समय से जमा कराने के निर्देश दिए। मतदाता सूची में नाम, आयु, लिंग आदि संबंधित त्रुटि के पाए जाने पर संशोधन हेतु फार्म-8 घोषणा-पत्र के साथ भरवाने के निर्देश दिए गए। उन्होंने आलेख्य मतदाता सूची में फोटो धुंधली, काली, आकार में छोटी या अत्यधिक पुरानी होने पर बीएलओ को बीएलओ ऐप के माध्यम से अपडेट करने के निर्देश दिए l उन्होंने बताया कि इसके लिए किसी प्रकार के दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है ।


निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी बूथों पर बूथ सुपरवाइजरों एवं संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे डेटा एंट्री एवं सत्यापन कार्यों में बीएलओ की सतत सहायता करें तथा आवश्यकता अनुसार उन्हें प्रशिक्षण प्रदान करते रहें, ताकि निर्वाचक नामावलियों का पुनरीक्षण कार्य सुचारु, समयबद्ध एवं त्रुटिरहित ढंग से संपन्न कराया जा सके।


निरीक्षण के पश्चात मण्डलायुक्त ने जिलाधिकारी कार्यालय स्थित संगम सभागार में समस्त राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों के साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के संबंध में बैठक की तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies