मुख्य न्यायमूर्ति ने नव विकसित डिजिटल पोर्टल और ई-प्रणालियों का उद्घाटन किया
Type Here to Get Search Results !

Advertisement

Acrc institute Acrc instituteAcrc institute

Recent Tube

मुख्य न्यायमूर्ति ने नव विकसित डिजिटल पोर्टल और ई-प्रणालियों का उद्घाटन किया

 


प्रयागराज, 02.02.2026: इलाहाबाद उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायमूर्ति श्री अरुण भंसाली ने उच्च न्यायालय के सभागार/समिति कक्ष में कई नव विकसित डिजिटल पोर्टलों और ई-प्रणालियों का वर्चुअल उद्घाटन किया।

 उद्घाटन समारोह में प्रशासनिक समिति, कम्प्यूटरीकरण समिति, पुस्तकालय समिति के माननीय सदस्य माननीय न्यायमूर्ति श्री महेश चन्द्र त्रिपाठी, माननीय न्यायमूर्ति श्री अरिंदम सिन्हा, माननीय न्यायमूर्ति श्री अतुल श्रीधरन, माननीय न्यायमूर्ति श्री सिद्धार्थ वर्मा, माननीय न्यायमूर्ति श्री सौमित्र दयाल सिंह, माननीय न्यायमूर्ति श्री राजीव मिश्रा, माननीय न्यायमूर्ति श्री पंकज भाटिया, माननीय न्यायमूर्ति श्री राज बीर सिंह, माननीय न्यायमूर्ति श्री विकास बुधवार, माननीय न्यायमूर्ति श्री विक्रम डी. चौहान और माननीय न्यायमूर्ति श्री विनोद दिवाकर उपस्थित रहे।


जिन डिजिटल पहलों का उद्घाटन किया गया है उनमें जिला न्यायालयों और चयनित तालुका न्यायालयों में समर्पित बुनियादी ढांचे वाले ई-सेवा केंद्र शामिल हैं, जहां वादी बिना कोई शुल्क दिए ई-सेवाओं और कानूनी सहायता का लाभ उठा सकेंगे।


 इसके अलावा, DISHA पोर्टल, स्टेशनरी इन्वेंटरी मैनेजमेंट सिस्टम (SIMS), जिला हार्डवेयर इन्वेंटरी पोर्टल, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड (पायलट – जिला न्यायालय, वाराणसी), डिजिटल ऑर्डर शीट मॉड्यूल (पायलट – जिला न्यायालय, वाराणसी), लाइब्रेरी बुक डिस्ट्रीब्यूशन मैनेजमेंट सिस्टम (BDMS) और इलाहाबाद उच्च न्यायालय की साइबर सुरक्षा नीति का आरम्भ महानिबंधक श्री मंजीत सिंह श्योराण, रजिस्ट्रार (बजट) श्री पंकज जायसवाल, रजिस्ट्रार (कंप्यूटर) श्री पवन कुमार शर्मा- I, संयुक्त रजिस्ट्रार (सीपीसी) श्री कामेश शुक्ला और संयुक्त रजिस्ट्रार (निरीक्षण) श्री संदीप चौधरी की उपस्थिति में किया गया।

 इन सभी पहलों का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के माननीय उच्च न्यायालय और जिला न्यायालयों में दक्षता, पारदर्शिता और प्रौद्योगिकी-सक्षम न्यायिक प्रशासन को मजबूत करना है।

 समारोह में उच्च न्यायालय कर्मचारीगण श्री अश्वनी कुमार, श्री अरिंदम लाहिड़ी, श्री विधु प्रसाद, श्री दुर्गा प्रसाद जायसवाल, श्री अंबुज श्रीवास्तव, श्री शांतनु श्रीवास्तव, श्री अंशुमान श्रीवास्तव, श्री गौरव तिवारी, श्री जितेंद्र कुमार, श्री राहुल वर्मा, श्री अमित गोयल, श्री इंदु प्रकाश सिंह, श्री लवलेश शुक्ला, श्री मिलिंद सोनकर, श्री गोविंद मोहन श्रीवास्तव, श्री मुकेश कुमार मौर्य, श्री तरनजीत सिंह ग्रोवर, श्री अनिल कुमार और श्री अखिलेश कुमार पटेल भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies