मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है।
Type Here to Get Search Results !

Recent Tube

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है।

 


बलरामपुर।देवीपाटन मंडल सहित आस पास के जिलों की व्यवहारिक कठिनाइयों को दूष्टिगत रखते हुए गोंडा-लखनऊ मार्ग के घाघरा नदी पर बने संजय सेतु पर यातायात बंद करने से पूर्व बैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पैंटून पुल बनाए जाने की मांग पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने मुख्यमंत्री से की है। उन्होंने इस मांग को लेकर गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर एक मांग पत्र सौंपा है। पूर्व सांसद ने बताया कि सीएम योगी ने लोगों की कठिनाइयों को दृष्टिगत रखते हुए इस मार्ग पर सकारात्मक आश्वासन देते हुए तत्काल सम्बन्धित अधिकारियों निर्देशित किया है।

मुख्यमंत्री को सौंपे गए मांग पत्र में पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा है कि संजय सेतु (घाघरा पुल) बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर व गोंडा जनपद की लाइफ लाइन है। पड़ोसी राष्ट्र नेपाल तक यातायात का यह मुख्य मार्ग है। विभिन्न संचार माध्यमों से प्रसारित किया गया है कि घाघरा पुल की मरम्मत को लेकर आगामी दस फरवरी से दो माह तक आवागमन को बंद कर दिया जाएगा। यातायात बंद होने से सम्पूर्ण देवीपाटन मंडल सहित कई अन्य हिस्सों की जनता में भय व्याप्त हो गया है। पूर्व सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि यह सेतु न केवल व्यापारिक गतिविधियों के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि इस क्षेत्र गंभीर रोगों से ग्रसित रोगियों के लिए किसी वेंटीलेटर से कम नहीं है। उन्होंने यह भी कहा है कि संजय सेतु लगभग पांच दशक से इस क्षेत्र के लोगों के जीवन का अभिन्न अंग बन गया है। उन्होंने सीएम योगी से संजय सेतु पर याताया बंद करने से पूर्व बैकल्पिक व्यवस्था के रूप में पीपा पुल निर्माण कराए जाने की मांग की है। पूर्व सांसद ने बताया कि इस पर मुख्यमंत्री की ओर से सकारात्मक आवश्वासन दिया गया है। सीएम तत्काल डे अफसर को बुलाकर प्रमुख सचिव से इस बावत निर्देश जारी की बात कहीं है। पीपे का पुल बनने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।


गोण्डा से ब्यूरो रिपोर्ट शिव शरण

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad

Hollywood Movies